हरियाणा सरकार ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ाया एक कदम और - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा सरकार ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ाया एक कदम और

हरियाणा सरकार ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए प्रदेश की लड़कियों को दोपहिया वाहन

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए प्रदेश की लड़कियों को दोपहिया वाहन चलाने व उनके बारे में तकनीकी कौशल की जानकारी देने का निर्णय लिया है। हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री श्री विपुल गोयल व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री टी.सी गुप्ता की उपस्थिति में आज हरियाणा सरकार ने ‘हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड’ तथा यूनाईटेड नेशनस की एजेंसी ‘यूनाईटेड नेशनस डिवलेपमैंट प्रोग्राम’  के साथ दो समझौता-पत्रों पर हस्ताक्षर किए।

हरियाणा सरकार की ओर से कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक श्री टी.एल सत्यप्रकाश ने, ‘हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड’ की ओर से सीएसआर एडवाइजर श्री राजेश मुखीजा तथा ‘यूनाईटेड नेशनस डिवलेपमैंट प्रोग्राम’ की ओर से स्टेट प्रोजेक्ट हैड कुमारी कांता सिंह ने समझौता-पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री श्री विपुल गोयल ने बाद में बताया कि हरियाणा सरकार प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक कदम उठा रही है।

आज हुए समझौतों से जहां लड़कियों को दोपहिया वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा वहीं दोपहिया वाहनों के बारे में तकनीकी कौशल की जानकारी देने के लिए भी कोर्स करवाया जाएगा, इससे लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ेगाा तथा उनके रोजगार के अवसरों में भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि ऑटोमोटिव सैक्टर आम तौर पर पुरूषों के एकाधिकार वाला क्षेत्र माना जाता था, परंतु अब हरियाणा की अंबाला स्थित आटीआई में लड़कियों को दोपहिया वाहनों का तकनीकी कौशल सिखाया जाएगा। यह कोर्स करने के बाद लड़कियां किसी वाहनों के शोरूम, कंपनी आदि में जॉब कर सकेंगी तथा अपनी रिपेयरिंग की दुकान भी खोल सकेंगी।

नारी शक्ति का अद्भुत नजारा, महिला केंद्रीय मंत्रियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, रेल मंत्री ने किया सलाम

इसी प्रकार लड़कियों को दोपहिया वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे उनको अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए दोपहिया वाहन से आने-जाने में सुविधा होगी। उनके रोजगार की संभावनाओं में भी वृद्घि होगी।कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री टी.सी गुप्ता ने बताया कि ‘यूनाईटेड नेशनस डिवलेपमैंट प्रोग्राम’ के तहत लड़कियों को वाहन चलाने का प्रशिक्षण लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य की दस महिला आईटीआई में दोपहिया वाहन चलाने के प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे।

(आहूजा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।