Haryana Elections: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया मतदान, सरकार बनाने का दावा
Girl in a jacket

Haryana Elections: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया मतदान, सरकार बनाने का दावा

Haryana Elections

Haryana Elections: हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है, मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। प्रदेश के करीब 2 करोड़ मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के प्रेम नगर स्थित सरकारी स्कूल में मतदान किया।

Highlights

  • केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया मतदान
  • सरकार बनाने का किया दावा
  • 8 अक्टूबर को आएंगे चुनाव परिणाम

 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने BJP की सरकार बनने का किया दावा

हरियाणा चुनाव के दौरान मतदान करने के बाद मनोहर लाल ने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि करनाल की सीट बहुत अच्छी और कंफरटेबल है। मैं यहां से लगातार तीन चुनाव लड़ चुका हूं, दो विधानसभा का और एक लोकसभा का। आज हमारे साथी जगमोहन यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। जहां तक कमल का सवाल है, पूरी लोकसभा में हमारी स्थिति मजबूत है। करनाल लोकसभा की सभी 9 विधानसभा सीट पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। हमारे पास बहुत अच्छे कार्यकर्ता हैं, जो इस बार जीत के लिए तैयार हैं।

Haryana Politics: कंवरपाल गुर्जर ने किया था दावा, मनोहर लाल ही बनेंगे सीएम  लेकिन नायब सैनी ने संभाली कमान - Manohar Lal take oath again as Chief  minister of haryana after separating

भूपेंद्र सिंह हुड्डा और शैलजा के बीच तनाव की स्थिति- मनोहर लाल

मनोहर लाल ने कहा कि आपको पता है कि कांग्रेस के घर में कितनी निराशा है। उनकी स्थिति जगजाहिर है। उनका तनाव बाहर आ रहा है, और इसका संदेश जनता में भी है। जनता में भी इस निराशा का असर है। कांग्रेस में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और शैलजा के बीच तनाव की स्थिति है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनता के मन में क्या है, यह सब जानते हैं। 8 अक्टूबर को चुनाव परिणाम सामने आएंगे।

50 से अधिक सीटें जीतने का दावा

Haryana: ऑक्सीजन की मांग की निगरानी के लिए सभी जिलों में गठित की जाए टीमें,  CM मनोहर लाल खट्टर ने दिए निर्देश | Cm manhohar lal gave order to form team  to

मनोहर लाल ने कहा कि हमारी तरफ से एक खुला ऑफर है कि कोई भी जब चाहे भाजपा में शामिल हो सकता है। उन्होंने प्रदेश में इस बार भाजपा के 2014 से बेहतर प्रदर्शन और 50 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अशोक तंवर के लिए उन्होंने कहा कि यह ‘आया राम, गया राम’ की राजनीति का उदाहरण है। वह दोपहर तक भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे और शाम को कांग्रेस में शामिल हो गए। निश्चित रूप से ऐसा कुछ हुआ है जो अभी स्पष्ट नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।