Haryana Election: आज हरियाणा के गोहाना में चुनावी रैली करेंगे पीएम मोदी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Haryana Election: आज हरियाणा के गोहाना में चुनावी रैली करेंगे पीएम मोदी

Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर के साथ चुनाव प्रचार कर रही है। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोनीपत के गोहाना में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। रोहतक-पानीपत हाईवे पर सेक्टर 13-14 के मैदान में आयोजित होने जा रही मोदी की रैली के लिए बड़ा मंच तैयार किया गया है। चुनाव में उतरे भाजपा प्रत्याशियों के लिए मंच पर 35 कुर्सियां लगाई जाएंगी। वहीं, रैली स्थल के पास तीन हैलीपैड भी बनाए गए हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर रैली की जानकारी दी।

रैली को लेकर सभी तैयारियां पूरी

पीएम मोदी आज दोपहर करीब 12 बजे सोनीपत के गोहाना में भाजपा की रैली में शामिल होंगे। पीएम मोदी की रैली की सारी तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी है। गोहाना बाईपास पर पीएम मोदी की जन आशीर्वाद रैली के लिए 25 एकड़ में पंडाल को लगाया गया है। लोगों के बैठने के लिए तकरीबन 23 हजार कुर्सियां लगाई गई है। लोकल पुलिस के साथ एसपीजी ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेते हुए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं।

ड्रोन उड़ाने पर लगा प्रतिबंध, धारा-144 लगाई

प्रधानमंत्री के लिए रैली स्थल पर तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। इसके अलावा रैली स्थल के आस-पास धारा 144 लगाई गई है। रैली स्थल के आस-पास ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं है। क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने मंगलवार शाम को जन आशीर्वाद रैली स्थल का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था जांची और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपनी ड्यूटी पूर्ण निष्ठा से निभाने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three − three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।