Haryana Election 2024 : टिकट न मिलने पर भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी छोड़ी
Girl in a jacket

Haryana Election 2024 : टिकट न मिलने पर भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी छोड़ी

Haryana Election Lakshman Napa

Haryana Election 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना शुरू कर दिया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। टिकट न मिलने से नाराज विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Haryana Election 2024 : Lakshman Napa ने पार्टी छोड़ी

रतिया विधानसभा से भाजपा ने मौजूदा विधायक लक्ष्मण नापा(Lakshman Napa) का टिकट काट दिया है। इसे बाद रतिया विधायक लक्ष्मण ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा ने पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को रतिया सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। इसके तुरंत बाद लक्ष्मण ने पार्टी को छोड़ने का फैसला ले लिया। इस्तीफे के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से मुलाकात के बाद लक्ष्मण के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

हरियाणा में BJP को दूसरा झटका, अब रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा ने साथ छोड़ा  - Haryana Assembly Election Ratiya Seat BJP leader Laxman napa left party  ntc - AajTak

Haryana Election 2024 : भाजपा ने बुधवार को 67 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की। पार्टी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा से मैदान में उतारा है। इस साल मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह मुख्यमंत्री बने सैनी वर्तमान में करनाल से विधायक हैं। बता दें कि उम्मीदवारों की लिस्ट में आठ महिलाएं भी शामिल हैं। भाजपा के 41 विधायकों में से आधे से अधिक को फिर से टिकट दिया गया है। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रमुख एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को बादली से मैदान में उतारा गया है, जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज अपने गढ़ अंबाला छावनी से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं।

Haryana Election 2024 : जानकारी के लिए बता दें कि लिस्ट में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव का नाम भी शामिल हैं। आरती को अटेली से चुनावी मैदान में उतारा गया है, जबकि श्रुति चौधरी को तोशाम से मैदान में उतारा गया है।राव नरबीर सिंह को बादशाहपुर से मैदान में उतारा गया है। दो दिन पहले भाजपा में शामिल हुईं पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति रानी शर्मा को कालका से टिकट दिया गया है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए देवेंद्र सिंह बबली और संजय कबलाना क्रमशः टोहाना और तोशाम से चुनाव लड़ेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + fourteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।