Haryana Election 2024: कौन है महिला रेसलर कविता दलाल, जो विनेश फोगाट के खिलाफ लड़ेगी चुनाव
Girl in a jacket

Haryana Election 2024: कौन है महिला रेसलर कविता दलाल, जो विनेश फोगाट के खिलाफ लड़ेगी चुनाव

Haryana Election 2024

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव दिन-प्रतिदिन दिलचस्प होते जा रहा है। आम आदमी पार्टी की एंट्री से यहां की सियासी लड़ाई में गरमाहट आ गई है। हरियाणा की जुलाना सीट ‘हॉट सीट’ बन गई है। इस सीट पर दो पहलवानों की लड़ाई है, एक तरफ कांग्रेस की महिला पहलवान विनेश फोगाट है तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने बड़ा दाव खेलते हुए विनेश के खिलाफ WWE की महिला रेसलर कविता दलाल को मैदान में उतारा है। 

Haryana Election 2024 :कविता दलाल की राजनीति सफर

कविता दलाल(Kavita Dalal ) के राजनीति सफर की बात करें तो अप्रैल 2022 में इन्होंने राजनीति में कदम रखा। अरविन्द केजरीवाल से प्रभावित होकर कविता ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। उन्होंने कहा कि पार्टी के तरफ से जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाउंगी । अब आम आदमी पार्टी ने हरियाणा चुनाव में कविता दलाल पर भरोसा जताते हुए इनको जुलाना से टिकट दिया है। कविता दलाल अब कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फोगाट के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

Vinesh Phogat's weight issue at Paris 2024 Olympics wrestling - explained

Haryana Election 2024: ‘लेडी खली’ नाम से मशहूर हैं कविता दलाल

37 वर्ष की कविता दलाल को भारत की ‘लेडी खली’ भी बुलाया जाता है। भारत की ओऱ से WWE के रिंग में उतरने वाली पहली महिला रेस्लर रही हैं। कविता ने 2009 में ही शादी कर ली थी और फिर एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद रिटायरमेंट लेना चाहती थी लेकिन उनके पति ने रेस्लिंग करियर के लिए उन्हें पूरा सपोर्ट दिया। वह 2017 से 2021 तक WWE का हिस्सा रहीं। कविता ने अप्रैल 2022 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की जब उन्होंने हरियाणा में आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया।

Haryana Election 2024: राष्ट्रपति से पुरस्कृत हो चुकी है कविता दलाल

कविता दलाल राष्ट्रपति की ओऱ से ‘फर्स्ट लेडी’ का पुरस्कार हासिल कर चुकीं हैं। दलाल 12वें एशियन गेम्स में भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2016 में यह पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने द ग्रेट खली के कॉन्टिंनेंटल रेस्लिंग एंटरटेनमेंट से जुड़कर पेशेवर कुश्ती की दुनिया में अपना कदम रखा। उनका रिंग नेम कविता है। 2017 में कविता के करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव आया जब WWE ने उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और वह उनके अंदर ट्रेनिंग लेने लगीं। 2018 में कविता WWE के रिंग में पहली बार उतरीं। कविता ने उसी साल नेक्स लाइव इवेंट में भी डेब्यू किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।