हरियाणा : दुष्यंत चौटाला ने खट्टर के '75 प्लस' नारे का उड़ाया मजाक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा : दुष्यंत चौटाला ने खट्टर के ’75 प्लस’ नारे का उड़ाया मजाक

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के आंकड़े बहुमत से कम होने की संभावनाओं को देखते हुए जननायक जनता

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आंकड़े बहुमत से कम होने की संभावनाओं को देखते हुए जननायक जनता पार्टी (जजपा) प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर के उस बयान का मजाक उड़ाया है जिसमें उन्होंने पार्टी को वर्तमान 47 सीटों से बढ़ाकर ’75 प्लस’ करने का नारा दिया था। 

हरियाणा : कांग्रेस अध्यक्ष शैलजा बोली- जनता ने भाजपा को नकारा

उन्होंने गुरुवार को कहा, “हरियाणा की जनता का प्यार मिल रहा है। बदलाव की निशानी है। 75 पार तो फेल हो गया, अब यमुना पार करने की बारी है।” मतगणना के शुरुआती चरण में दुष्यंत अपनी सीट उचाना कलां पर बढ़त बनाए हुए हैं। वह यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पत्नी और भाजपा उम्मीदवार प्रेम लता (59) से आगे चल रहे हैं। 
दुष्यंत की मां नैना सिंह बाढड़ा सीट पर आगे चल रही हैं, वहीं पार्टी के एक अन्य उम्मीदवार राम कुमार गौतम नारनौंद सीट पर अभिमन्यु से आगे चल रहे हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में भाजपा को बहुमत की संभावना जताई गई थी, वहीं एक ने भाजपा और कांग्रेस में बराबरी की टक्कर बताई थी जिसमें जेजेपी किंगमेकर की भूमिका निभा सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।