हरियाणा : कांग्रेस अध्यक्ष शैलजा बोली- जनता ने भाजपा को नकारा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा : कांग्रेस अध्यक्ष शैलजा बोली- जनता ने भाजपा को नकारा

हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर बनने के आसार के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा

हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर बनने के आसार के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राज्य की जनता ने भाजपा को नकार दिया है और सत्तारूढ़ पार्टी की नैतिक हार हुई है। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि हरियाणा में कांग्रेस अगली सरकार का गठन करेगी। 
1571897998 kumari selija
शैलजा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ हरियाणा के जनादेश से स्पष्ट है कि जनमत भाजपा को नकार चुका है। यह भाजपा की चुनावी हार के साथ ही नैतिक पराजय भी है। कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।’’ चुनाव आयोग के साढ़े ग्यारह बजे के आंकड़ों के अनुसार, राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 37, कांग्रेस 31 और जननायक जनता पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।