Haryana Congress Candidate List: हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, जाने किसे कहां से मिला टिकट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Haryana Congress Candidate List: हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, जाने किसे कहां से मिला टिकट

Haryana Congress Candidate List: हरियाणा में आगामी चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। सभी पार्टीयां जोरशोर से चुनावी तैयारी में जुट गए है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। बता दें, हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के 71 उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो चुके हैं। हालांकि आज पार्टी ने 31 प्रत्याशियों के साथ पहली सूची जारी की है। बता दें इससे पहले बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

विनेश और पूनिया कांग्रेस में शामिल

इससे पहले शुक्रवार को पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दोनों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में रेसलर विनेश फोगाट को जोलाना से टिकट दिया है।

सीएम सैनी के सामने मेवा सिंह

कांग्रेस ने अपनी सूची में घोषित 31 कैंडिडेट में लाडवा सीट मौजूदा विधायक मेवा सिंह की टिकट बरकरार रखी है। 2019 में मेवा सिंह ने बीजेपी के सिटिंग विधायक डॉ. पवन सैनी को शिकस्त दी थी। इस बार लाडवा से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद चुनाव लड़ रहे हैं। उप चुनाव में सीएम सैनी करनाल से जीते थे, लेकिन वह अब लाडवा से बीजेपी कैंडिडेट हैं।

90 सीटों के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा। वोटिंग एक ही चरण में संपन्न होगी। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। इससे पहले साल 2019 में हरियाणा विधानसभा का चुनाव हुआ था। 2019 के चुनाव में कांग्रेस के खाते में 31 सीटें आई थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।