Haryana: सीएम नायब सिंह सैनी ने खाद की उपलब्धता को लेकर की समीक्षा बैठक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Haryana: सीएम नायब सिंह सैनी ने खाद की उपलब्धता को लेकर की समीक्षा बैठक

हरियाणा में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं: सीएम नायब सिंह सैनी

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को यहां कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ खाद की उपलब्धता को लेकर समीक्षा की। सीएम सैनी ने कहा कि राज्य में डीएपी) खाद की कोई कमी नहीं है और सभी किसानों को समय पर खाद मिलेगा। पिछले साल रबी सीजन में अक्टूबर 2023 में (डीएपी) की कुल खपत 1,19,470 टन थी, जबकि अक्टूबर 2024 में खपत 1,14,000 टन रही। आज की तारीख में राज्य में डीएपी) की उपलब्धता 24000 टन है और किसानों के लिए डीएपी) की दैनिक आपूर्ति के लिए रेक प्लानिंग की गई है।

657176a843000 20231122 220642664

नवंबर 2023 में कुल 72697 टन की खपत

सीएम सैनी ने बताया कि 2023 रबी सीजन के दौरान नवंबर में कुल 72697 टन की खपत हुई थी। राज्य सरकार के प्रयासों के परिणामस्वरूप, केंद्र ने नवंबर महीने के लिए 1,10,000 टन (डीएपी) उर्वरक आवंटित किया है, जिसमें से नवंबर के पहले सप्ताह के लिए रेक मूवमेंट पर 41,600 टन और दूसरे सप्ताह के लिए 40,000 टन की योजना बनाई गई है और नवंबर 2024 के तीसरे सप्ताह में इसे घटाकर 20,000 टन कर दिया जाएगा।

khad3

सरकार ने सभी जिलों को योजना के फायदा का दिया आश्वासन

अधिक जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि (डीएपी) के लिए रैक योजना तैयार कर ली गई है। भिवानी, दादरी, रोहतक, महेंद्रगढ़, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र और जींद को 3 नवंबर को रैक मिलेंगे। इसी प्रकार हिसार, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, झज्जर, सोनीपत और रोहतक को चार नवंबर, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, हिसार, सिरसा और जींद को पांच नवंबर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और यमुनानगर को छह नवंबर तथा पलवल, नूंह, फरीदाबाद और गुरुग्राम को सात नवंबर को रैक मिलेंगे। सरकार ने आश्वासन दिया कि सभी जिलों को कवर किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।