हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के 20 निर्वाचन क्षेत्रों की 83 सड़कों की विशेष मरम्मत और सुधार के लिए 77 करोड़ 45 लाख रूपये से अधिक की राशि को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। इन सड़कों की लम्बाई 188 किलोमीटर से अधिक है। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के विकास के लिए सड़कों का निर्माण बेहद महत्वपूर्ण है। सड़कें केवल यातायात के साधन ही नहीं होतीं, बल्कि वे समाज और अर्थव्यवस्था के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अच्छी सड़कें विकास को तेज रफ्तार देती हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार प्रदेश में सडकों के विकास के लिए संकल्पित है। निश्चय ही इस स्वीकृति से प्रदेश के आवागमन, औद्योगिक एवं. व्यापारिक गतिविधियों को सरल और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।
सड़कों की विशेष मरम्मत और सुधार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रादौर निर्वाचन क्षेत्र की 16 सड़कों की विशेष मरम्मत और सुधार के लिए 1048.76 लाख रूपये की राशि को स्वीकृति प्रदान की है। जिनकी लंबाई 26.92 किलोमीटर है। इसके अलावा, समालखा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 15 सड़कों के लिए 1160.39 लाख रूपये की राशि को भी मंजूर किया है। जिनकी लंबाई 26 किलोमीटर है। निर्वाचन क्षेत्र की 14 सड़कों के लिए 1438.80 लाख रूपये की राशि को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। जिनकी लम्बाई 26.61 किलोमीटर है। इसके अतिरिक्त, CM नायब सिंह सैनी ने एससीएसपी चंडी योजना के तहत बरवाला निर्वाचन क्षेत्र की 4 विभिन्न सड़कों के लिए सैनी 905.39 लाख रूपये की राशि को भी मंजूर किया है। इन सड़कों की लम्बाई 16.85 किलोमीटर है। उन्होंने बताया कि गुहला व उचाना निर्वाचन क्षेत्र की 6 सड़कों के लिए 573.2 लाख रूपये की राशि को स्वीकृति प्रदान की है। जिनकी लम्बाई 16.52 किलोमीटर है।
10 सड़कों के लिए 860 लाख रूपये की स्वीकृति
गुहला निर्वाचन क्षेत्र की4 सड़कों के लिए 484.07 लाख रूपये तथा उचाना निर्वाचन क्षेत्र की 2 सड़कों के लिए 89.95 लाख रूपये की राशि को मंजूर किया गया है। प्रवक्ता ने बतांया कि कलानौर, महम, गढी सापला किलोई, बादली, बेरी, इन्द्र, मुलाना निर्वाचन क्षेत्रों की 10 सड़कों के लिए 860 लाख रूपये की राशि को स्वीकृति प्रदान की है। इन 10 सड़कों की कुल लम्बाईं 24.64 किलोमीटर है। इसके लिए अलावा, पटौदी, पेहवा, रानिया और शे को सोहना निर्वाचन की 9 सड़कों के लिए 897.18 लाख रूपये की राशि को मंजूर किया गया है।