हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा

NULL

पंचकूला : केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकारों पर भ्रष्टाचार के मामले में सीधा हमला करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर ने कहा कि नोटबंदी के बाद भाजपा ने पार्टी कार्यालयों के लिए करोड़ों रुपए की जमीन खरीदने का काम किया। यमुनानगर के खिजराबाद से पलवल तक यमुना नदी से अवैध खनन का प्रतिदिन करोड़ों का कारोबार मोदी-शाह-खट्टर की संलिप्तता के बगैर नहीं हो सकता। अगर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस काले कारोबार में शामिल नहीं है तो यह धंधा बंद होना चाहिए। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा नेतृत्व पर यह आरोप किला रायपुररानी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जड़ा।

डा. अशोक तंवर हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा के दूसरे दिन नाडा साहिब से नारायणगढ़ जाते समय रायपुरानी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। नाडा साहिब गुरूद्वारा से मंगलवार की सुबह माथा टेककर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल यात्रा पर निकले तंवर का जगह-जगह स्वागत हुआ। रामगढ़ में श्री परशुराम महासभा तथा रविदास सभा ने तंवर का पगड़ी बांध कर स्वागत किया। रायपुररानी में मुस्लिम समाज की ओर से तंवर का धार्मिक टोपी पहना कर स्वागत किया।

डा. अशोक तंवर ने आंगनवाड़ी वर्कर्स की समस्या उठाते हुए कहा कि केंद्र और हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर आपकी मौज कर दी जाएगी। गऊ माता की अनदेखी को लेकर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि तिलक लगाकर गाय का अपमान करना भाजपा की फितरत। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध, महावीर जैन की धरती पर गाय का सम्मान होना चाहिए। गऊचरान भूमि से हर साल सरकार को ढाई से तीन हजार करोड़ रुपए का राजस्व मिलता है जबकि गाय के कल्याण पर खर्च तीन करोड़ होते है। उन्होंने भाजपा के भ्रष्टाचार की परत उधेड़ते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद हरियाणा ही नहीं देश भर में करोड़ों रुपए से पार्टी कार्यालयों के नाम पर कीमती जमीन खरीदी गई।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

(आहूजा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।