हरियाणा विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण वादा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण वादा

हरियाणा की सत्ता में वापसी के लिए हरसंभव में जुटी कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए

हरियाणा की सत्ता में वापसी के लिए हरसंभव में जुटी कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है कांग्रेस ने यह घोषणा पत्र चंढ़ीगढ़ में स्थित कांग्रेस कार्यालय से जारी किया है प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुमारी सैलजा, प्रभारी गुलाम नवी आजाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और प्रदेश के कई नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र किया 
घोषणा पत्र जारी करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया हैसैलजा ने कहा समय कम था लेकिन मेहनत के साथ घोषणा पत्र तैयार किया है उन्होंने कहा की उनका घोषणा पत्र हर वर्ग के लिए कल्याणकारी 

राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए चेन्नई पहुंचे PM मोदी

उन्होंने आगे कहा कि सत्ता में आने के बाद घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा किया रोजगार बढ़ाने पर जोर देंगे वहीं खट्टर सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मौजूद सरकार पब्लिसिटी में हीरो और काम में जीरो है वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार काम करने में हीरो है औऱ पब्लिसिटी में जीरो है 
खट्टर सरकार पर आरोप लगाते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि  बीजेपी के राज में 36 प्रतिशत अपराध बढ़ा है। में घोटाले ही घोटाले हुए हरियाणा का किसान बीजेपी के राज में त्रस्त है हरियाणा में बेरोजगारी बढ़ी है वहीं उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर और महिलाएं हमारी सरकार बनाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।