हरियाणा : 16 साल की लड़की से 8 लोगों ने किया दुष्कर्म, फांसी लगाकर दी जान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा : 16 साल की लड़की से 8 लोगों ने किया दुष्कर्म, फांसी लगाकर दी जान

NULL

हरियाणा के मेवात जिले से 16 साल की एक लड़की के गैंगरेप की घटना सामने आई है। रविवार की रात में आठ लोगों ने लड़की का कथित रूप से अगवा करके रेप किया जिसके बाद पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 12वीं क्लास की छात्रा सोहना के करीब नूह के खोर बोसाई गांव में रहती थी। जानकारी के मुताबिक घटना वाले दिन पीड़िता के माता-पिता रिश्तेदार के यहां गए हुए थे और वह घर पर अकेले थी। पुलिस ने बताया कि बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ रेप, अपहरण के साथ आत्महत्या के लिए उकसाने और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, उसी गांव के आठ आदमी दो बाइक और एक कार पर आए और लड़की को उठाकर ले गए। लड़की का गैंगरेप करके उन लोगों ने पीड़िता को सोमवार की सुबह में उसके घर के बाहर छोड़ दिया। सोमवार को लड़की के एक चचेरे भाई ने उसे घर के बाहर पाया जहां आरोपी उसे छोड़ गए थे। भाई ने पीड़िता की मदद की और उसके माता-पिता को फोन किया। बाद में लड़की के परिवार और कुछ आरोपियों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई और अपहरण और रेप का मामला दर्ज कराया गया।

गांव के सूत्रों का कहना है कि आरोपी काफी प्रभावशाली परिवार से हैं और वो लोग लड़की के पिता पर केस खत्म करने के लिए दबाव बना रहे हैं जिसकी वजह से उनके बीच झगड़ा हुआ। बाद में जब 3 बजे के करीब लड़की के परिजन घर लौटे तो उसे मृत पाया। उन लोगों ने बताया कि जब पीड़िता घर पर अकेली थी तो उसने आत्महत्या कर ली। वहीं रोजका मेव थाने के एसएचओ जयभान त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का हम इंतजार कर रहे हैं। सभी आरोपी फरार हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसपी नाजनीन भासिन ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है अब जल्द ही सभी आरोपियों पर शिकंजा कस दिया जाएगा। वही पीड़िता के पिता ने कहा, ‘हम उसे घर पर अकेली छोड़ने के लिए खुद को दोषी समझ रहे हैं। हम चाहते हैं कि आरोपी को मौत की सजा मिले।’ रोजका मेव थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर जयभान त्यागी ने बताया, ‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। अभी आरोपी फरार हैं लेकिन उनको जल्द सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।’ नूह जिले की एसपी नाजनीन भासिन ने बताया, ‘हमारी टीमें आरोपियों को दबोचने के काम पर लगी हुई हैं।’

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।