हरियाणा : हिसार में कार से कुचले जाने से 5 मजदूरों की मौत, 9 घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा : हिसार में कार से कुचले जाने से 5 मजदूरों की मौत, 9 घायल

पुलिस ने कहा कि कार चालक ने कथित रूप से वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार ओवरब्रिज

हरियाणा के हिसार जिले में बुधवार को  जिंदल स्टील प्लांट के निकट एक अंडरब्रिज पर एक कार से कुचले जाने से पांच मजदूरों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मरने वाले मजदूर बिहार के सहरसा और खगड़िया जिले के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना मंगलवार देर रात करीब दो बजे हुई।

पुलिस ने बताया कि हांसी जा रही कार ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकराई और वहीं फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज की मरम्मत का काम चल रहा था और मजदूर काम खत्म होने के बाद फुटपाथ पर ही सो गए थे। पुलिस ने कहा कि कार चालक ने कथित रूप से वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार ओवरब्रिज का रेलिंग तोड़ती हुई 50 फुट नीचे गिर गई।

hisar1

कार चालक को भी चोटें आयी हैं। घायलों को यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुल के एक हिस्से पर ही यातायात की अनुमति थी क्योंकि दूसरे हिस्से में काम चल रहा था।

हिसार निर्मम हत्या : आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त सजा सुनिश्चित करे सरकार – NCPCR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।