हरियाणा : नौकरी के बहाने महिला से 4 दिन तक 40 लोगों ने किया रेप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा : नौकरी के बहाने महिला से 4 दिन तक 40 लोगों ने किया रेप

पुलिस ने बताया कि महिला का आरोप है कि आरोपियों में से एक उसके पति का जानकार था

देश में महिलाओं के साथ लगातार बलात्कार की घटनाएँ रुकने का नाम नहीं ले रहे है आए दिन कोई न कोई घटना इंसानियत को शर्मशार कर रही है। हालिया मामला हरियाणा का जहां पंचकूला में एक महिला ने आरोप लगाया है कि 40 लोगों ने उसे बंधक बना कर रखा और चार दिन तक उससे बलात्कार किया। पुलिस ने आज बताया कि महिला का आरोप है कि वह नौकरी की तलाश में बाहर निकली थी जब उसे एक गेस्ट हाउस में बंधक बना कर रखा गया।

चंडीगढ़ पुलिस के पास कल एक शिकायत दर्ज कराई गई जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसे 15 जुलाई से 18 जुलाई तक मोरनी हिल्स के एक गेस्ट हाउस में कैद कर रखा गया जहां आरोपियों ने बारी-बारी से उससे बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि महिला का आरोप है कि आरोपियों में से एक उसके पति का जानकार था और उसने गेस्ट हाउस में उसे नौकरी दिलाने का वादा किया था। मनीमाजरा पुलिस थाने के थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में गेस्ट हाउस के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।