जीजा पर गोली चलाने वाली हरियाणवी सिंगर गोरी व मंगेतर गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जीजा पर गोली चलाने वाली हरियाणवी सिंगर गोरी व मंगेतर गिरफ्तार

NULL

झज्जर : साल्हावास-कोसली रोड पर 21 फरवरी की रात को करीब 9 बजे हरियाणवी सिंगर व डांसर गौरी रानी कार में उसके मंगेतर सुमित ने अपने जीजा परमेंद्र के पैर में गोली मार दी। जिस पर उसका जीजा परमेंद्र घायल हो गया। गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में सामान्य अस्पताल झज्जर मेंं भर्ती करवाया। जहां से उसे गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले में में आरोपी डांसर गौरी रानी व सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोंनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

साल्हावास थाना एसएचओ संदीप ने बताया कि नया गांव निवासी आरोपी सुमि?त ने एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के संदेह में अपने जीजा परमेंद्र के पैर में गोली मार दी। घटना सिंगर व डांसर गौरी रानी की कार में हुई तथा घटना के समय वह भी कार में मौजूद थी। घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस को गोली चलने की सूचना मिली तो पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया था, जिसे बाद में पीजीआई रेफर कर दिया गया। जिसका इस समय पीजीआई में इलाज चल रहा है। सिंगर व डांसर गौरी रानी ने कोर्ट के पास पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। वहीं उसके मंगेतर सुमित को भी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

– संजय भाटिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।