हक की लड़ार्ई जारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हक की लड़ार्ई जारी

NULL

फरीदाबाद: फरीदाबाद नगर निगम बचाओ संघर्ष समिति व अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ रजि के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम मुख्यायल पर अनिशिचत कालीन धरना लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता समिति के प्रधान देवेन्द्र अधाना ने की व मंच का संचालन नरेन्द्र सिंह ने किया। धरने को सम्बोधित करते हुए देवेन्द्र आधाना ने कहा कि नगर निगम फरीदाबाद में जो कर्मचारी पिछले 22-23 वर्षो से निरन्तर कार्य कर रहे है उन्हें हरियाणा नगर निगम सेवा नियम 1998 के रूल 17 के तहत शैक्षिक योग्यता एवं आयु व रोजगार कार्यालय की छूट देकर तुंरत प्रभाव से नियमित किया जाये। जिसमें लगभग 154 जमा 10 सफाई कर्मचारी है जिनको फिलहाल दैनिक वेतन भोगी का वेतन मान दिया जा रहा है।

धरने को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रान्तीय महामंत्री भाई सुनील कन्डेरा व शाखा प्रधान मेहरचंद बैनीवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में नियमित हुए सभी कर्मचारियों में जिन कर्मचारियों की जन्मतिथि तय नहीं हो पाई है उनका चिकित्सा जन्म प्रमाण पत्र जिला सिविल बादशाह खान अस्पताल से बनवाया जाये तथा ओल्ड जोन बल्लभगढ जोन में लगे सभी कान्टै्रक्ट व अनुबंध पर लगे कर्मचारियो की हाजरी रेगूलर मस्ट्रोल पर लगाई जानी चाहिए। इस अवसर पर महासचिव सुरेश कुमार, महेश कौशिक व राजू प्रचारी ने कहा कि नगर निगम फरीदाबाद में लगातार बढ रहे भ्रष्टाचार में चल रहे सभी मामलो पर तत्काल कानूनी कार्यवाही को अमली जामा पहनाया जाये तथा सेवानिवृत मजदूर नेता सी बी चौहान से सम्बंधित कर्मचारियो की लिस्ट में की गयी गडबडीव नाम परिवर्तनो के मामले की कि एसआईटी या सीबीआई द्वारा जांच कराकर इस धांधली में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये।

भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे आंदोलन को आज कांग्रेस समर्थित नेताओं जिनमें प्रदेश महासचिव राजेन्द्र शर्मा, एस एल शर्मा, अनीश पाल, सत्य नारायण, निरंजन सिंह व राजीव गांधी पंचायत राज संघ के संयोजक डा. धर्म आर्या ने भी सम्बोधित किया इनके अलावा चरण सिंह, जीतराम गोला, मामन, इन्द्र, काशीराम, रामरतन, संजय अरोडा, रामपाल ठाकुर, आनंद, विजय आदि उपस्थित रहे।

– राकेश देव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + seventeen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।