व्यायामशालाएं सबके लिए सांझा स्थान : धनखड़ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

व्यायामशालाएं सबके लिए सांझा स्थान : धनखड़

NULL

चंडीगढ : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रदेश में खोली जा रही व्यायामशालाएं सबके लिए सांझा स्थान हैं, यहां बच्चे, युवा और बुजुर्ग व्यायाम व योग कर सकते हैं। सामाजिक व अन्य युवा संगठन भी समाज हित में इसका उपयोग कर सकते हैं। यदि कांग्रेस सेवा दल भी इन व्यायामशालाओं का उपयोग करना चाहे तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की दोबारा रथ यात्रा शुरू करने के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले तो उनके रथ का पहिया पंक्चर हो गया था, अब देखते हैं कब उनके रथ के पहिये में हवा भरती है।

सांसद दुष्यंत चौटाला द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विदेश यात्राओं को सैर-सपाटा बताकर उनसे श्वेत पत्र जारी करने की मांग पर कृषि मंत्री ने कहा कि इनेलो के शासनकाल में विदेश यात्राओं में क्या-क्या होता था, यह हम सब जानते हैं। हमसे मांग करने से पहले वे अपने शासनकाल की यात्राओं का श्वेत पत्र जारी करें। वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री या मंत्री कहीं विदेश दौरे पर जाते हैं तो काम करने जाते हैं न कि सैर-सपाटा करने।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

(आहूजा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।