भारत में जीएसटी की दरें सबसे ज्यादा: अशोक तंवर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत में जीएसटी की दरें सबसे ज्यादा: अशोक तंवर

NULL

पानीपत: कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में जीएसटी को इस तरह से लागू किया है कि इससे व्यापारी जीएसटी के मकडज़ाल में फंस कर रह गए है। इससे महापूंजीपतियों को छोड़कर देश व प्रदेश के हर व्यापारी पर इसकी मार पडऩे वाली है। जीएसटी की दरे विश्व के अन्य देशों के मुकाबले भारत में सबसे ज्यादा रखी गई है। जीएसटी के विरोध में आज देश का व्यापारी सड़कों पर उतरने को मजबूर है। लेकिन सरकार द्वारा उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। जीएसटी में ऐसे जटिल प्रावधान कर दिए है जोकि किसी छोटे व्यापारी के लिए पूरा करना संभव ही नहीं हो पाएगा। व्यापारियों की पार्टी कही जाने वाली भाजपा ही आज व्यापारियों पर कुठाराघात कर रही है।

लेकिन कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता व्यापारियों के साथ है और जीएसटी की दरे कम करवाने व इसके सरलीकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी का सघंर्ष जारी रहेगा। डा. अशोक तंवर आज माडल टाउन के कंयूनिटी सैंटर में आयोजित उद्योग बचाओ, व्यापार बचाओ व दुकानदार बचाओ संमेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। संमेलन का आयोजन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल दीवान द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम में पहुंचने पर डा. अशोक तंवर का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोज बेगमपुर ने सिवाह बाईपास पर डा. अशोक तंवर का अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया। इस मौके पर डा. अशोक तंवर ने कहा कि मौजूदा भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने पिछले ३ साल में व्यापारियों के हित में कोई कार्य नहीं किया। केंद्र सरकार ने इससे पहले नोटबंदी और अब जीएसटी की व्यापारियों को ऐसी मार दी है कि छोटा व्यापारी तो इससे उभर ही नहीं पाएगा।

(राकेश कुमार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।