गाय और गीता के नाम पर सरकार बहा रही है जनता की गाढ़ी कमाई: हुड्डा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गाय और गीता के नाम पर सरकार बहा रही है जनता की गाढ़ी कमाई: हुड्डा

NULL

रेवाड़ी: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गाय और गीता सभी के लिए पूजनीय हैं, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार विकास कराने की बजाय जनता की गाढ़ी कमाई को गीता और गायों पर बहा रही है। जुमलेबाजों की भाजपा सरकार में सिर्फ ख्याली पुलाव पकाएं जा रहे हैं, जबकि धरातल पर कोई कार्य नहीं हो रहा है। श्री हुड्डा सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री के पुत्र संजय राव की पत्नी रश्मि यादव के निधन पर शोक व्यक्त करने यहां पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को सभी मुद्दों पर विफल करार देते हुए कहा कि प्रदेश में इस समय लूट, झूठ और फूट की सरकार है।

वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहरलाल हरियाणा के इतिहास के अभी तक के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ घोषणाओं और जुमलों पर चल रही भाजपा सरकार से प्रदेश का हर आम जनमानसक दुखी है। लोग अब जल्द से जल्द इस सरकार से पीछा छुड़ाना चाहते हैं और यही कारण है कि लोग चुनावों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश के लोगों का मोह भाजपा से पूरी तरह भंग हो चुका है और आने वाला समय कांग्रेस का है।

गुजरात चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात की जनता में वहां की सरकार के प्रति भारी आक्रोष है। भाजपा सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए नोटबंदी व उसके बाद जीएसटी से न केवल आम आदमी को परेशानी में डाल दिया, अपितु गुजरात के कपड़ा एवं अन्य उद्योगों की कमर भी तोड़कर रख दी है। गुजरात की जनता में भाजपा सरकार के प्रति भारी आक्रोश बना हुआ है तथा वहां कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह को भी आड़े हाथो लिया। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री का कोई स्टैंड नहीं है। कभी इस पाले में तो कभी उस पाले में, जहां उनको अपना स्वार्थ दिखाई देता है, वह वहीं चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह पूर्व मंत्री की बातों पर कोई ध्यान नहीं देते हैं। विवादित फिल्म पदमावती को लेकर चल रहे बवाल पर श्री हुड्डा ने कहा कि इतिहास के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ ठीक नहीं है। इसलिए समाजहित में इस पर बैन लगा देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।