किसानों के लिए सरकार ने किया है ऐतिहासिक काम : रामलाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

किसानों के लिए सरकार ने किया है ऐतिहासिक काम : रामलाल

NULL

गुरुग्राम : भाजपा किसान मोर्चा का तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ स्थानीय सिविल लाइंस स्थित न्यू पी डब्लू डी रेस्ट हाउस, गुड़गांव में हुआ। जिसमें देशभर से करीब 500 किसान नेताओं व भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी, सुधा यादव ने संयुक्त रूप से किया।

जबकि प्रशिक्षण वर्ग को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राम लाल तथा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह हरियाणा प्रदेश के प्रभारी व राज्य सभा सांसद डॉ अनिल जैन ने प्रमुख रूप से संबोधित किया। इसके पूर्व स्वागत भाषण भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी ने दिया। यह प्रशिक्षण वर्ग 20 मई तक चलेगा।

इस मौके पर गुड़गांव जिला भाजपा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप राघव, जिला महामंत्री नरेश नंबरदार बंटी, अजय यादव, दीपक यादव, अजय सैनी, निशांत छोकर, रेणु कौर सैनी, सुंदरी खत्री, पावनी जायसवाल, रीतु महेश्वरी, सोनाली मित्रा, ज्योति विमला, सोनिया यादव, मुनेश गोदार, उषा पांचाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

– सतबीर, तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।