हरियाणा में ‘बुरी आत्मा’ से छुटकारे के लिए बच्ची की हत्या

NULL

अन्धविश्वास के चलते हरियाणा में एक बच्ची के हत्या कर दे गयी। यमुनानगर जिले में एक महिला ने ‘ बुरी आत्माओं ’ से छुटकारा पाने के चक्कर में तीन वर्षीय बच्ची की कथित रूप हत्या कर दी। आरोपी बच्ची की रिश्तेदार है। पुलिस के मुताबिक ,  महिला ने बताया है कि वह सपनों में देखती थी कि बुरी आत्माओं ने उसे पकड़ लिया है। उसने यह भी बताया कि सपने में उसे किसी ने कहा था कि बुरी आत्माओं से छुटकारा पाने के लिए उसे बाल बलि देनी चाहिए।

पुलिस ने बताया कि बच्ची कल जब अपनी रिश्तेदार से मिलने गई थी तो वह बच्ची को एक कमरे में ले गई। वहां आरोपी ने ‘ पुजा ’ करने के लिए दीप लगा रखे थे। उन्होंने बताया कि महिला ने बच्ची के गले में कथित रूप से चाकू घोंप दिया। जगधारी का पुलिस थाना (सदर) के प्रभारी नवीन ने बताया कि बच्ची की चीखें सुनकर पड़ोसी वहां पहुंच गए। इसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने कहा कि महिला अपने पति और बच्चों के साथ अंबाला में रहती है और अपने परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए दो पहले ही आई थी। नवीन ने बताया , ‘ आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।