सोनीपत में गैंगवार, एक की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सोनीपत में गैंगवार, एक की मौत

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार रवि लांबा और मुनिया दोनों ही बरोणा गांव के रहने वाले है।

सोनीपत : गैंगस्टर रवि लम्बा के पिता अतर सिंह की मुनिया गैंग के गुर्गो ने रविवार को खरखौदा के बरोणा गांव में सुबह आठ बजे उस वक्त ताबड़तोड़ गोलिया चला कर हत्या कर दी जब अतर सिंह अपने खेत से पशुओ का चारा लेकर वापिस लौट रहा था। अतर सिंह को चार गोलिया कमर, सिर व छाती में लगी जिससे अतर सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। खरखौदा थाना पुलिस ने मुनिया गैंग के सरगना मुनिया और अन्य के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

पुरानी दुश्मनी है दोनों गैंगस्टर में
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार रवि लांबा और मुनिया दोनों ही बरोणा गांव के रहने वाले है। दोनों अपना अलग अगल गैंग चला रह थे। दोनों गैंग अपहरण, फिरौती, लूट, हत्या जैसे वारदातों में शामिल है। गौरतलब है कि कुछ साल पहले सोनीपत जेल में दोनों इकट्ठे बंद था और किसी बात को लेकर जेल में ही इनकी दुश्मनी हो गयी थी। कुछ समय बाद रवि लम्बा ने जेल से छूटते ही मुनिया की हत्या का प्लान बनाया था और मुनिया पर हमला किया था जिसमे मुनिया तो बच गया और उसका भाई मारा गया। तभी से दोनों गैंग की दुश्मनी और अधिक गहरा गयी। जिसकी कीमत आज रवि लम्बा को अपने पिता की जान गवाकर चुकानी पड़ी। फिलहाल रवि लांबा हत्या के आरोप में हरियाणा की फरीदाबाद जेल में बंद है और मुनिया फिलहाल जेल से बाहर है। अब ये गैंगवार कितनी जीवन और लेगी ये तो समय ही बताएगा।

क्या कहते हैं परिजन
मृतक के भतीजे नरेंद्र ने बताया कि आज सुबह मृतक अत्तर सिंह खेतो से वापस लौट रहा था तो जब वो गांव पहुंचा तो तीन नकाबपोश बाइक सवार आये और अंधाधुन्द गोली चलाई। जिसमे उनके भतीजे चाचा को चार गोली लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।उन्होंने बताया कि गांव का ही मुनिया है पिछले दिनों जिसके भाई का कत्ल हुआ था और उसका शक हमारे परिवार पर था। उसी शक के चलते आज उसने हमारे परिवार के एक सदस्य की जान ले ली।

क्या कहना है खरखौदा पुलिस का
खरखौदा एसएचओ वजीर सिंह ने बताया कि उन्हें प्रात: 8 बजे सुचना मिली थी कि बरोणा गांव में अत्तर सिंह का मर्डर हो गया है। तो मृतक के बेटे जोगिन्दर ने बताया कि बरोणा गांव का ही मुनिया नाम का लड़का है पिछले दिनों उसके भाई का क़त्ल हुआ था। जिसमे मृतक के बेटे रवि का नाम आया था। रवि फि़लहाल मर्डर के मामले में जेल में बंद है। उसी साजिश के तहत आज मुनिया ने इस घटना को अंजाम दिलवाया है। उन्होंने बताया कि मुनिया पर भी दो मुकदमे दर्ज है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले रवि और मुनिया एक ही जेल में बंद थे और वंहा से ही इनकी दुश्मनी शुरू हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।