कांग्रेस के कुशासन से दुखी जनता ने भाजपा को सौंपी थी सत्ता : अभय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस के कुशासन से दुखी जनता ने भाजपा को सौंपी थी सत्ता : अभय

NULL

कुरुक्षेत्र : 2014 के लोकसभा चुनाव में देश में तीसरा मोर्चा गठित न होने के कारण कांग्रेस के कुशासन से दुखी जनता ने मजबूरी में भाजपा को वोट देकर सत्ता सौंपी थी, लेकिन इस बार बहन मायावती के नेतृत्व में क्षेत्रीय दलों के सहयोग से तीसरा मोर्चा गठित किया जाएगा और बसपा प्रमुख मायावती को देश का प्रधानमंत्री बनाया जाएगा।

यह विचार हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने इनेलो बसपा गठबंधन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय जेल भरो आंदोलन के अवसर पर कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। रैली में गठबंधन के कार्यकर्ता ढोल बजाते हुए शामिल हुए। रैली में उमड़ा जनसैलाब देखकर गठबंधन के नेता गदगद नजर आए।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

(रामपाल शर्मा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।