रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा

रक्षाबंधन त्योहार पर हरियाणा सरकार ने हर साल की तरह इस बार भी महिलाओं को उनके बच्चों के

चंडीगढ़ : रक्षाबंधन त्योहार पर हरियाणा सरकार ने हर साल की तरह इस बार भी महिलाओं को उनके बच्चों के साथ बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। महिलाओं व बच्चों को हरियाणा रोडवेज की बसों में दाे दिन मुफ्त यात्रा की सौगात मिलेगी। इस कारण दो दिन हरियाणा रोडवेज की बसों में भारी भीड़ रहने की संभावना है। रोडवेज को सभी रूटों पर पर्याप्त संख्या में बसें चलाने को कहा गया है। 
जानकारी अनुसार 14 अगस्त के दोपहर 12 बजे से 15 अगस्त को रात 12 बजे तक महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त बस यात्रा कर सकेगी। हरियाणा सरकार ने 15 अगस्त को रक्षाबंधन त्योहार के मौके पर इस बार फिर महिलाओं को बड़ी सुविधा देने की घोषणा की। महिलाएं अपने बच्चों के साथ रक्षाबंधन से एक दिन पहले से हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। 
यह सुविधा महिलाओं और उनके 15 साल तक के बच्चों को मिलेगी।  इन दोनों दिनों में महिलाए  हरियाणा रोडवेज की बसों से पूरे प्रदेश में कहीं भी मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी। यह मुफ्त सुविधा वातानुकूलित (एसी) बसों और दूसरे राज्यों में रोडवेज बसों में यात्रा करने पर नहीं मिलेगी।
अधिकतर रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे
परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को सुविधाजनक यात्रा के लिए चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। अधिकतर रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। रोडवेज की सिटी बस सेवा में भी महिला व बच्चे मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी रोडवेज महाप्रबंधकों को त्योहार के दिन सभी रूटों पर बसों की पर्याप्त आवाजाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।