अभूतपूर्व कार्य करने वाली चार महिलाओं को सम्मानित किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अभूतपूर्व कार्य करने वाली चार महिलाओं को सम्मानित किया

खान ने कहा हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में ऐसी पहली सरकार है, जिसने महिलाओं

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य करने वाली चार महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने श्रीमती पंकज चौधरी, गांव मैनाखेड़ा जिला सिरसा को सम्मानित किया, जो हरियाणा की प्रथम महिला बस चालक हैं। उन्होंने जीवन में संघर्षों का डट कर सामना किया और वह पिछले 11 वर्षों से स्कूल बस चला रही हैं। इसी प्रकार, जिला फरीदाबाद के गांव दौंच की सरपंच नजमा खान को समाज व गांव के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने गांव में 200 लड़कियों को टेलरिंग में प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें रोजगार के योग्य बनाया।

दौंच एक पिछड़ा गांव हैं, जहां पर्दा प्रथा प्रचलित है। उन्होंने गांव लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस समय लगभग 100 लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही है। सरपंच नजमा खान ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में ऐसी पहली सरकार है, जिसने महिलाओं को प्रेरित किया है और उन्हें यहां बुलाकर सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व किसी भी सरकार ने महिलाओं को सम्मानित नहीं किया। इस सम्मान से महिलाओं में एक नये उत्साह का संचार हुआ है।

इसके अतिरिक्त, जिला झज्जर के गांव बधाना निवासी श्रीमती कविता शर्मा को समाज कल्याण के कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कविता शर्मा पांच महिलाओं के साथ मिलकर सेनेटरी नैपकिन बनाती हैं और इन नैपकिन को स्कूलों में लड़कियों को निशुल्क बांटती हैं। लड़कियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है।

(आहूजा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।