हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की पत्नी का निधन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की पत्नी स्नेहलता का रविवार को गुड़गांव के एक निजी अस्पताल

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की पत्नी स्नेहलता का रविवार को गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया । पार्टी के एक नेता ने इसकी जानकारी दी । स्नेहलता 81 साल की थी । 
इंडियन नेशलन लोकदल के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी की स्थिति आज दिन में नाजुक हो गयी थी जब उन्हे अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था । 
उन्होंने बताया कि स्नेहलता के निधन के वक्त उनके पति चौटाला उनके पास मौजूद नहीं थे क्योंकि वह शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में जेल की सजा काट रहे हैं । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।