करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड नाम से ''स्पैशल पर्पस व्हीकल" का गठन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड नाम से ”स्पैशल पर्पस व्हीकल” का गठन

NULL

करनाल: शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार तथा हरियाणा सरकार के तत्वावधान में करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड नाम से ”स्पैशल पर्पस व्हीकल” (एस.पी.वी.) का गठन हो गया है, जो स्मार्ट सिटी मिशन की ओर से अनुमोदित तथा नगर निगम करनाल द्वारा तैयार स्मार्ट सिटी प्रपोजल को क्रियान्वित करेगी। यह जानकारी निगम आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने आज यहां दी। एस.पी.वी. में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के गठन की जानकारी देते हुए, उन्होने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव इसके चेयरमैन होंगे। स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा के निदेशक, हुडा के मुख्य प्रशासक, नगर निगम करनाल के आयुक्त तथा भारत सरकार के प्रतिनिधि, बोर्ड में बतौर डायरेक्टर शामिल किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त इसी बोर्ड में एस.पी.वी. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सदस्य सचिव तथा 3 स्वतंत्र डायरेक्टर भी शामिल किए गए हैं, जो शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार की गाईडलाईन के तहत नियुक्त किए जाएंगे। उन्होने बताया कि स्मार्ट सिटी के लिए इंटर डिपार्टमेंटल कॉ-आर्डिनेषन कमेटी का गठन भी किया गया है। इसके चेयरमेन डिविजनल कमिश्नर करनाल होंगे, जबकि एस.पी.वी. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सदस्य सचिव रहेंगे।

कमेटी में करनाल के उपायुक्त, नगर निगम के आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन, सचिव आर.टी.ए., जी.एम. रोडवेज़, सम्पदा अधिकारी हुडा, टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग पंचकुला के वरिष्ठ टाऊन प्लानर, उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता, स्मार्ट ग्रिड करनाल के अधीक्षण अभियंता, जिला उद्योग केन्द्र के संयुक्त निदेषक, जिला वन अधिकारी, नैशनल हाईवे अॅथोरिटी ऑफ इण्डिया (अम्बाला) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर तथा बी.एस.एन.एल. के मण्डलीय प्रबंधक बतौर सदस्य षामिल रहेंगे। चेयरमेन के आदेशानुसार विशेष आमंत्रित को भी कमेटी में बतौर सदस्य शामिल किया जा सकता है।  आयुक्त ने बताया कि स्मार्ट सिटी के लिए एक एडवाईजरी फोर्म का भी गठन किया गया है। इसमें डिविजनल कमिश्नर रोहतक को चेयरमेन बनाया गया है, जबकि उपायुक्त करनाल इसमें बतौर मैम्बर रहेंगे।

– आशुतोष गौतम, महिन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।