जनाक्रोश रैली के लिए कसी कमर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जनाक्रोश रैली के लिए कसी कमर

NULL

गुरुग्राम : जिला कांग्रेस कमेटी ने 29 अप्रैल को होने वाली जन आक्रोश रेली के लिए कमर कस ली है और सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस रैली में सर्वाधिक नजदीक होने के कारण जिले से उम्मीद से कहीं ज्यादा लोग भाग लेंगे। आज एक पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी पूर्व मंत्री राव धर्मपाल, पूर्व मंत्री आफताब अहमद, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र कुमार भारद्वाज, पूर्व विधायक रामबीर सिंह, खजान सिंह आदि नेताओं ने दी है। इस अवसर पर सुशील कुमार टुलर, कुलराज कटारिया, दिनेश शर्मा, जितेंद्र राणा, बंटी पाहूजा और महिला नेत्रियां भी मौजूद थी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी और खट्टर सरकार की लुभावनी बातों और झूठी घोषणाओं के कारण देश प्रदेश की जनता अपने आपको ठगा सा महसूस करती है।

वर्ष 2014 में सत्ता प्राप्ति के लिए भाजपा ने दुनियां भर के झूठे और लुभावने वायदे किये। आसमान से तारे तोडऩे और देश विदेश की नीतियों पर मनमानी बातें कर लोगों के वोट ठगने काम किया । यहां तक कि एक दिन किसानों के टमाटर और प्याज के भाव भी किसी कारण से बढ़ गये तो आज केंद्र में बैठे भाजपा नेताओं ने उस दौरान कपड़े उतार उतार कर प्रदर्शन किया आज वे ही भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले चार वर्ष में लगातार बढ़ते डीजल पैट्रोल के चरम सीमा पर पहुंच चुके भावों को लेकर बेशर्मी से कुर्सी के साथ चिपक कर बैठे हुए हैं। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जन भावना के अनुरूप जब से पार्टी का अध्यक्ष पद संभाला है ये लगातार लोगों के बीच जाकर भाजपा द्वारा उत्पन्न द्वेष और भाईचारा तोडऩे के माहौल को सुधारने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने उनके नेतृत्व में लगातार जनता के हितों के लिए संघर्ष किया।

आज यही परिणाम है कि मोदी और खट्टर रोजाना साख खो रहे हैं। देश की समस्याएं बढ़ रही हैं। भाजपा नेता जनता को लूटने और पार्टी कोष के नाम पर घर भर रहे हैं। खुद भाजपा नेता कहते हैं कि उनकी चार साल की उपलब्धियां अब सामने आ रही हैं और पूरे देश में फटे हाल भाजपाई पार्टी कार्यालय निर्माण में लगे हैं। उन्होंने इससे पहले पार्टी कार्यालय में इस रैली की तैयारी के लिए कौन कितने लोग, कितनी गाडिय़ां, लोगों के खाने पीने का प्रबंध करेगा इसका हिसाब किताब लगाया। यह भी तय हुआ कि भीषण गर्मी का कारण पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। लोगों में जो जोश है उसके अनुसार ज्यादा गाडिय़ों का प्रबंध किया जाए। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपने अपने साथ पेयजल और खाने की व्यवस्था रखेंगे।

इस अवसर पर यह भी निर्देश दिया गया कि राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के पहली बार यह रैली है इसमें हर कार्यकर्ता केवल पार्टी का कार्यकर्ता बनकर ही शामिल होगा। पार्टी के नेता केवल राहुल गांधी हैं बाकी सभी बराबर के कार्यकर्ता। इस लिए अनुशासित होकर इस रैली को कामयाब बनाएं। यह भी कहा गया कि यह रैली मात्र भीड़ जुटाने तक नहीं है। इससे यह भी साबित होगा कि आने वाले लोकसभा चुनाव तक सत्तारूढ़ भाजपा के विरूद्ध जन आक्रोश कहां तक पहुंचा। आखिर लोकतंत्र में रैलियां लोगों के मन को दर्शाती है। आज लोगों का मन कांग्रेस के साथ है। पार्टी नेताओं ने अपने अपने इलाके की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस बैठक में जिला शहर और ग्रामीण के सभी पार्टी नेता और प्रमुख कार्यकर्ता, महिला व अन्य संगठनकर्ता मौजूद थे। प्रमुख नेताओं में विरेंद्र यादव, हरिओम सिंह छोकर, वीर सिंह नम्बरदार, मनीष शर्मा, मोहन लाल सैनी, पूजा शर्मा, सीमा पाहूजा, अन्नू पटौदी, नरेश यादव, सुनील यादव, नरेंद्र भल्ला, दिनेश शर्मा, धर्म भारद्वाज, निशांत सिंह, पंकज अग्रवाल, कुलदीप यादव, चौ. नथोली, हाजी रमजानी, प्रताप सिंह, समसुद्दीन, हबीब, राकेश शर्मा, नरेंद्र नम्बरदार, रामेश्वर नम्बरदार, महेश सरपंच, जगदीश, कमल प्रजापति, कर्मवीर लाला खेडली, कर्ण सिंह, आनंद प्रकाश, नरेश वशिष्ठ, मुकेश सोलंकी, दयाराम, जकरिया सरपंच, रामचंद्र, आकाश, संतराम, चंद्र, विक्रम, सुभाष मंडावर, रविन्द्र निमोठ, जगबीर, सूबेदार जगदीश आदि उपस्थित थे।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

– सतबीर, तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।