हरियाणा लेदर केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा लेदर केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हरियाणा लैदर कैमिकल फैक्टरी में रविवार सुबह अज्ञात कारणों के कारण भयंकर आग लग गई। इस आगजनी में

जींद : जींद के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित हरियाणा लैदर कैमिकल फैक्टरी में रविवार सुबह अज्ञात कारणों के कारण भयंकर आग लग गई। इस आगजनी में करोड़ों का माल स्वाहा हो गया। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाडिय़ां मौके पर पहुुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने भी अपनी ड्यूटी बखूबी से निभाते हुए आग पर काबू पाने के लिए पसीना बहाया। फैक्ट्ररी में कैमिकल बनता था जो हरियाणा व आसपास के राज्यों में सप्लाई होता था। फैक्टरी के मैनेजर एसके सिन्हा ने बताया कि आग सुबह अचानक आग लगी है। इस आग ने धीरे धीरे भयंकर लपटों का रूप धारण कर लिया।

सूचना प्रशासन को दी गई। फायर बिग्रेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। करीबन 4 घंटे की अथक मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। फायर बिग्रेड की 4 गाडिय़ां आग बुझाने में कामयाब रही लेकिन तब तक आधे से ज्यादा कैमिकल आग में जल चुका था। फैक्ट्ररी के मैनेजर एम. के सिन्हा ने बताया कि आग से करीबन 10 करोड़ रूपये का नुक्सान हुआ है। इस भयंकर आग के कारण फैक्टरी धुआं उठता हुआ कई-कई किलोमीटर तक उड़ता हुआ नजर आया।

धुएं को देखकर लोग औद्योगिक क्षेत्र की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने फायर बिग्रेड कर्मियों की आग बुझाने में मदद की। लगभग चार घंटों में आग पर काबू पाया। सिटी एसएचाओ राजबीर सिंह ने बताया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली वे मौके पर पहुंच गए। आग को बुझा लिया गया है। आग कैसे लगी यह अभी पता नहीं चल पाया है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

– संजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।