विश्व व्यापार से जुड़कर किसान होंगे साधन सम्पन्न : रूपाला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विश्व व्यापार से जुड़कर किसान होंगे साधन सम्पन्न : रूपाला

रूपाला ने कहा किसानों को अंतरराष्ट्रीय प्रवाहों के साथ जोडऩा है और राष्ट्रीय कृषि बाजार के साथ व्योम

गुरुग्राम : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला ने कहा कि किसानों को अंतरराष्ट्रीय प्रवाहों के साथ जोडऩा है और राष्ट्रीय कृषि बाजार के साथ व्योम का जुड़ाव किसानों के विकासात्मक बदलाव में सहभागी बनेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की ओर से किसानों की उत्पादकता के साथ आय बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। यह बात उन्होंने यहां एक होटल में आयोजित विश्वस्तरीय 32वीं वल्र्ड यूनियन आफ हॉलसेल मार्केट (व्योम) की दो दिवसीय कांफ्रेंस के शुभारंभ अवसर पर कही।

केंद्रीय राज्य मंत्री सहित उड़ीसा के सहकारिता मंत्री सूर्य नारायण पात्रो व हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री रामलाल मारकंडे का हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने पारंपरिक तरीके से मान-सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाते हुए अतिथिगण का अभिनंदन किया। दो दिवसीय कांफ्रेंस में 18 देशों के प्रतिनिधियों सहित 16 देशों के दूतावास प्रतिनिधि व देश के विभिन्न राज्यों से 50 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। केंद्रीय कृषि एवं पंचायत राज्य मंत्री पुरुषोत्म रूपाला ने विश्व भर से आए प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसान हितों को सामने रखते हुए थोक व्यापारियों का अधिवेशन आयोजित हुआ है।

उच्च गुणवत्ता वाली देशी नस्ल की गाय बढ़ाने की जरूरत : रूपाला

प्रधानमंत्री द्वारा नए भारत के निर्माण में इस प्रकार के अधिवेशन मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ई-नाम प्रणाली को वयोम से जोड़ते हुए किसानों को साधन संपन्न बनाया जाएगा। उन्होंने हरियाणा सरकार तथा विशेष रूप से प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश ने डिजिटल तकनीक का उपयोग करते हुए सबसे पहले भावांतर जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू करते हुए किसान हितैषी सोच को साकार किया है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षा है कि ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार(ई-नाम) जैसी प्रणाली को अंतरराष्टीय व्यापार मंच के साथ जोड़ते हुए किसानों को उनकी फसल के उचित भाव देने के साथ ही किसान को अंतरराष्ट्रीय मार्केट के साथ सीधा जोडऩा है। यही कारण है कि आज व्योम के माध्यम से आयोजित कांफ्रेंस में आए सुझावों के आधारभूत सकारात्मक निर्णय लेने के लिए सफलतम कदम बढ़ाए जाएंगें। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश अंतरराष्ट्रीय मानकों से ज्यादा उत्पादन कर रहा है लेकिन अब इसे अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जोडऩे की जरूरत है।

– सतबीर भारद्वाज, अरोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।