हिसार : कांग्रेस की सरकार आने पर हरियाणा में भी मध्यप्रदेश, राजस्थान व छतीसगढ़ की तर्ज पर किसानों को कर्ज मुक्त किया जाएगा। यह बात रोहतक से लोकसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने रविवार को गांव उमरा में एक कार्यक्रम में एकत्रित हुए हजारों की संख्या में लोगों को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कासनिया ने की। सांसद दीपेन्द्र ने कहा मांगे राम मलिक किसानों के मसीहा के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने किसानों के हकों के लिए अनेकों प्रकार की लड़ाई लड़ी मगर बड़े दुख की बात है कि आज किसान भाजपा सरकार के कारण बर्बादी की ओर जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वायदा किया था कि अगर हमारी सरकार छतीसगढ़, राजस्थान व मध्यप्रदेश में आई तो हम वहां पर किसानों को कर्ज मुक्ति करने का काम करेंगे। जो कांग्रेस ने एक झटके में पूरा करने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पेश किया गया चुनावी बजट किसान विरोधी है। उन्होंने किसानों के साथ बड़ा मजाक किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने पर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाएगा और उनको फसलों का उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की सरकार में जीरी का भाव पूरे देश में सबसे ज्यादा हमने दिया।
मगर अब भाजपा ने जीरे के भाव को भी जमीनी स्तर पर लाकर खड़ कर दिया है। उन्होंने कहा कि हुड्डा राज में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला व हरियाणा के मौजूदा कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ किसानों के समर्थन में आधे कपड़े उतार कर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे। अब क्यों ना दोनों नेता अपनी सरकार के खिलाफ पूरे वस्त्र उतार कर सड़कों पर प्रदर्शन करें अन्यथा उन्हें अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए और प्रदेश के किसानों से माफी मांगनी चाहिए।
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि वे वायदा करते है कि हमारी सरकार आने पर किसानों के लिए हर प्रकार की सुविधा मुहिया करवाई जांएगी उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का किसान आंदोलन कर रहा है और उसकी भी सुनवाई भाजपा नहीं कर रही। उन्होंने राजेश कासनिया को विश्वास दिलाया कि हमारी सरकार सत्ता में आने पर हांसी में फूड प्रोसेसिंग उद्योग लगाया जाएंगा और कासनिया के संघर्ष को बेकार नहीं जाने दिया जाएंगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में किसान, व्यापारी ,मजदूर , कर्मचारी व अन्य वर्ग परेशान है सभी लोग आज भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान होकर सडक़ों पर आंदोलन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने घोषणा पत्र का एक भी वायदा पूरा नहीं किया है। सांसद ने कहा कि बीमा पॉलिसी के नाम पर भी भाजपा सरकार ने किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का काम किया है उनके खाते से बीमे की किश्त तो काट ली जब किसानों की फसल खराब हुई तब किसानों ने मुआवजा मांगा तो उन्होंने मना कर दिया यह सरकार की सोची समझी चाल किसानों के खिलाफ है जिसे प्रदेश की जनता किसी भी सुरत में सहन नहीं करेगी। इसके उपरांत 9 दिनों से गांव भाटोल जाटान में बीमे राशि को लेकर धरने पर बैंक ऑफ बडोदा के बहार जाकर सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने समर्थन दिया और कहा कि किसान की हर लड़ाई में हम उनके साथ खड़े हुए हैं।
सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ललित भारद्वाज के कार्यालय में पहुंचे व कार्यकर्ताओं से ताजा राजनीतिक हालातों पर चर्चा की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सम्पत सिंह, ललित भारद्वाज, पिछड़ा वर्ग के नेता व नगर पार्षद अजय सैनी, पूर्व विधायक रामभगत शर्मा, जयदीप धनखड़, दवेन्द्र शर्मा सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
– राज पराशर