भाजपा शासन में किसान का कर्ज 8 लाख करोड़ से बढ़कर 15 लाख करोड़ हो गया है : दीपेंद्र हुड्डा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा शासन में किसान का कर्ज 8 लाख करोड़ से बढ़कर 15 लाख करोड़ हो गया है : दीपेंद्र हुड्डा

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस शासनकालउन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में किसान, व्यापारी, कर्मचारी, छोटा

फतेहाबाद : रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा के 4 साल के शासनकाल के दौरान देश के किसान का कर्जा साढे 8 लाख करोड़ से बढ़कर 15 लाख करोड़ रूपए हो गया है। किसान दिन प्रतिदिन कमजोर होता जा रहा है। सांसद दीपेंद्र हुड्डा फतेहाबाद के अरोड़वंश धर्मशाला में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति रथयात्रा के चौथे चरण की शुरूआत से पूर्व फतेहाबाद जिले के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। फतेहाबाद पंहुचने पर हजारों की संख्या में मोटरसाईकिल के काफिले ने सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जोरदार स्वागत किया।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बताया कि जनक्रांति यात्रा की शुरूआत टोहाना की अनाजमण्डी से 22 जुलाई को 1 विशाल जनसभा के साथ होगी और यह यात्रा तीन दिन तक फतेहाबाद जिले के विभिन्न गावों से होती हुई गुजरेगी। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस मानक मूल्य के हिसाब से धान का समर्थन मुल्य बढ़ाने की घोषणा की है, वह मात्र दिखावा है क्योंकि कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल के दौरान किसान को उसी मानक मुल्य के हिसाब से फसल का भुगतान किया जाता था।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस शासनकालउन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में किसान, व्यापारी, कर्मचारी, छोटा दुकानदार सभी सुखी थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल के समय में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर 140 रूबल था और किसान को डीजल 35 रूपए में मिलता था।

– सुनील सचदेवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।