फरीदाबाद: DCP विक्रम कपूर ने गोली मारकर की आत्महत्या - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फरीदाबाद: DCP विक्रम कपूर ने गोली मारकर की आत्महत्या

फरीदाबाद के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विक्रम कपूर ने बुधवार सुबह खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली है।

फरीदाबाद के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विक्रम कपूर ने बुधवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि विक्रम कपूर ने आज सुबह 6 बजे अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। 
1565758508 dcp vikram kapoor
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वही, पुलिस आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। बता दें कि विक्रम कपूर 2020 में अपने पद से रिटायर होने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।