सपना देखिए, डरो मत: छिल्लर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सपना देखिए, डरो मत: छिल्लर

NULL

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं में एनिमिया की समस्या को देखते हुए राज्य में एनिमिया मुक्त अभियान चलाया जाएगा, जिसकी ब्रांड एम्बैसडर मिस वल्र्ड मिस मानुषी छिल्लर होंगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के स्कूलों में, विशेषकर लड़कियों के लिए निशुल्क सेनिटरी नैपकिन की आपूर्ति भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने घोषणाएं आज यहां कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर मिस वल्र्ड चुनी गई हरियाणा की बेटी मिस मानुषी छिल्लर की उपस्थिति में पत्रकारों से बातचीत करते हुए की। उन्होंने कहा कि मानुषी छिल्लर ‘शक्ति’ नामक परियोजना पर कार्य कर रही हैं, जो युवतियों की माहवारी की समस्या से जुड़ी है।

इस परियोजना में योगदान देने के लिए हरियाणा सरकार भी आगे आई है, जिसके तहत सरकार द्वारा स्कूलों में लड़कियों हेतु सेनिटरी नैपकिन की सप्लाई मुफ्त में की जाएगी जिस पर लगभग 18 करोड़ रुपए खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में 61 प्रतिशत लड़कियों व महिलाओं में एनिमिया की समस्या है, जो आयरन इत्यादि की वजह से होती है। इस समस्या को समाप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा एनिमिया मुक्त हरियाणा अभियान चलाया जाएगा, जिसके लिए मिस वल्र्ड मानुषी छिल्लर को बं्रं्राड एम्बेसडर बनाया गया है। इस मौके पर मिस वल्र्ड मानुषी छिल्लर ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल और अन्य लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि वे आभारी हैं कि ये सभी लोग उनसे मिलने आए हैं।

उन्होंने कहा कि वे हरियाणा वे जन्मी हैं, हरियाणा में ही शिक्षा प्राप्त कर रही हैं और वर्तमान में हरियाणा के खानपुर से वे मैडिकल की शिक्षा ले रही हैं। खानपुर महिलाओं के लिए जाना जाता है, जहां पर लिंगानुपात की दर में भी ईजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि कई दशकों से हरियाणा में लिंगानुपात को बढ़ाने की बात की जा रही थी परन्तु मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अगुवाई में वर्तमान सरकार लिंगानुपात पर कार्य कर रही है, जिससे महिलाओं, माताओं और बेटियों का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मिस वल्र्ड संस्था की प्रमुख जूलिया इवलिन मारले ने उनका मार्गदर्शन किया और युवा लड़कियों को प्रोत्साहित किया, जिसमें वे भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि जूलिया मारले के अनुसार हरियाणा की लड़कियों को कुछ करना चाहिए और भारत की लड़कियों को वे आगे ले जा सकती हैं।

(आहूजा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।