रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में दर्जनों विभाग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में दर्जनों विभाग

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की केंद्रीय कमेटी की आपात बैठक में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में

चंडीगढ : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की केंद्रीय कमेटी की आपात बैठक में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया गया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की इस बैठक में हसला के प्रदेशाध्यक्ष दयानंद दलाल, हरियाणा प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू शर्मा, हरियाणा कर्मचारी संयुक्त मंच के महासचिव शिव कुमार पाराशर व एन एच एम के प्रधान जितेंद्र सिंह विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मबीर फौगाट ने की और संचालन महासचिव सुभाष लांबा ने किया। मीडिया को जारी बयान में सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा ने बताया कि बैठक में किलोमीटर स्कीम के तहत रोड़वेज के बेड़े में 720 प्राईवेट बसों को शामिल करने और इसके खिलाफ चल रही हड़ताल का बातचीत से समाधान करने की बजाए दमनकारी हथकंडे अपना कर हड़ताल को विफल बनाने के प्रयास करने की घोर निंदा की।

बैठक सर्वसम्मति से 24 अक्तूबर को रोड़वेज के निजीकरण के खिलाफ जनमत तैयार करने के लिए सभी जिलों में सैमिनार किये जायेंगे। जिसमें जन प्रतिनिधियों,ग्राम पंचायतों,जन संगठनों व ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों को आंमत्रित किया जाएगा। दूसरे चरण में 25 अक्तूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किए जाएंगे और सीएम के नाम डीसी को ज्ञापन दिए जायेंगे। प्रर्दशन के बाद सभी जिला मुख्यालयों पर 24-24 घंटे के लिए क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जाएगा।

रोडवेज कर्मियों को कई विभागों के कर्मियों का समर्थन

उन्होंने बताया कि 26 अक्तूबर को प्रदेश के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले चले जाएंगे। 27 अक्तूबर को बैठक करके आगामी रणनीति का ऐलान किया जाएगा। बैठक में सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा व अन्य संगठनों के वरिष्ठ नेता सीएन भारती, जग रोशन, नरेश कुमार शास्त्री, सबिता, सुरेश नौहरा, देवेन्द्र हुड्डा, शीलक राम मलिक, सतीश सेठी, राजेंद्र जुलाना, सुरेश राठी, नरेश कुमार, सुरेश उंचाना, सुखदेव सिंह, संदीप सांगवान, संयुक्त मंच के कोषाध्यक्ष पंकज मित्तल, उपाध्यक्ष ईश्वर भारद्वाज,मुख्य सलाहकार मेहर सिंह नैन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।