खिलाड़ियों का अपमान नहीं, सम्मान करे सरकार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

खिलाड़ियों का अपमान नहीं, सम्मान करे सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार अब कुछ दिन की ही मेहमान बची है

रोहतक : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार अब कुछ दिन की ही मेहमान बची है और प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने के इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को लेकर सरकार की नीयत साफ होनी चाहिए और सरकार को खिलाड़ियों का सम्मान करना चाहिए, जबकि सरकार खिलाड़ियों का अपमान कर रही है। खिलाडी मनु भाकर ने तो प्रदेश का ही नहीं देश का नाम विश्व में चमकाया है और सरकार को तुरंत ईनाम राशि दे देनी चाहिए थी।

साथ ही पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा शासन काल में किसानों को लूटा गया है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना देश का सबसे बड़ा घोटाला है। जिसका सीधे-सीधे बीमा कंपनी को फायदा पहुंचाया गया है। रविवार को पूर्व सीएम हुड्डा सांपला पहुंचे और विश्राम गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हुड्डा ने कहा कि जल्द ही पार्टी जींद उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर देगी।

उन्होंने बताया कि इसके लिए शीर्ष नेताओं की दिल्ली में बैठक चल रही है। पूर्व सीएम ने दावा किया कि जींद उपचुनाव में कांग्रेस ही जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा तो अब अंतिम दौर में चल रही है और लोकसभा चुनाव में तो भाजपा प्रदेश में खाता तक नहीं खोल पाएगी। जिस तरह से भाजपा ने प्रदेश में शासन चलाया है, उससेे प्रदेश का प्रत्येग वर्ग परेशान हो चुका है और सबसे अधिक मार किसान, आम आदमी, व्यापारी और गरीब पर पड़ी है। भाजपा साढ़े चार साल के शासन काल के एक भी विकास कार्य बता दें, भाजपा ने तो सिर्फ झूठ की राजनीति की है।

खिलाड़ियों के ईनाम राशि को लेकर उठे विवाद पर पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार खुद ही देख ले कि किस तरह से खिलाडियों को ईनाम राशि लेने के लिए आगे आना पड़ रहा है, इससे बड़ी शर्म की क्या बात होगी। हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने पूरे विश्व में देश का नाम चमकाया और अब उसी खिलाडी को घोषित ईनाम राशि ने देकर सरकार उसका अपमान कर रही है। इससे पहले पूर्व सीएम हुड्डा खरखोदा रोड़ स्थित भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दिवंगत नरेश मलिक की शोक सभा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।