रंजिशन मामलों से न डरेंगे, न झुकेंगे : हुड्डा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रंजिशन मामलों से न डरेंगे, न झुकेंगे : हुड्डा

हुड्डा ने कहा उनकी रगों में स्वतंत्रता सेनानी का खून है। इसलिए जिस परिवार के लोग देश हित

जींद : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनकी रगों में स्वतंत्रता सेनानी का खून है। इसलिए जिस परिवार के लोग देश हित के लिए कभी डरे नहीं, अब वे उन मामलों से क्या डरेंगे, जो रंजिशन दर्ज कराएं गए है। उनका जुड़ाव हरियाणा की जनता से है। इसलिए जनता के हित में आवाज बुलंद करते रहेंगे। कांग्रेस शासनकाल के दौरान जिस तरह सेे विकास कार्य कराएं गए थे, उसी तर्ज पर आने वाले समय में प्रदेश को फिर से विकास के मामले में नंबर-वन पर पहुंचाया जाएगा। इसलिए भाजपाई कुसोच छोड़ दें, क्योंकि वे ना तो झूकने वाले है, ना ही रूकने वाले है। उन्होंने कहा कि जनक्रांति यात्रा में जिस तरह लोगों का सैलाब उमड़ रहा है, उससे भाजपाई बौखला चुके हैं।

किंतु जनता का यह कारवां अब पूरी तरह से कांग्रेस के साथ जुड़ चुका है। जनक्रांति यात्रा के छठे चरण में 9 सितंबर को पेहवा में फिर से जन समुंद्र उमड़ेगा। पूर्व मुख्यमंत्री पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणसिंह मान, जुलाना से पार्टी प्रत्याशी रहे प्रो. धर्मेद्र ढुल, सुरेश गोयत झांझ, प्रदेश सचिव जगबीर ढिगाना, ऋषिपाल हैबतपुर, जिला पार्षद सतपाल सत्तू, स्वतंत्रता सेनानी संगठन प्रधान ओमप्रकाश ढांडा, पूर्व प्रधान विनोद आसरी, रविंद्र देशवाल, सुनील जुलानी, दलबीर रेढू, महावीर कंप्यूटर, सुरेश देव कौशिक, जगदीश बीबीपुर समेत अनेकों कांग्रेसी नेता मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा का नाम पहले जनाधार था, ना अब है। वह तो भाजपाइयों ने झूठे वायदे कर जनता से छलावा किया था।

हुड्डा व वाड्रा पर कानून और संविधान के अनुसार कार्रवाई होगी : अभिमन्यु

उन्होंने विकास कार्यों के आंकड़ों का हवाला देते हुए डंके की चोट पर इस बात का दावा किया है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हरियाणा के हर छोर पर विकास की बिसात बिछी थी। सड़क से लेकर रेल मार्ग तक, शिक्षा से लेकर जन-जन तक बिजली पहुंचाने में सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। किंतु बीते चार सालों के दौरान भाजपा ने विकास की बजाय लोगों के साथ केवल छलावे किये है। उनके कार्यकाल में किये गए विकास कार्यों को ही भाजपाई गिना रहे हैं। प्रदेश की जनता इस बात को भली-भांति समझती है जिसका 2019 के चुनाव में बखूबी से जवाब सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है। बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं है। असामाजिक तत्व पूरे सिस्टम पर हावी है। लूट, डकैती, हत्याएं आम हो गई है। भ्रष्टाचार इस कद्र बढ़ गया है कि लोग परेशान होकर सड़कों पर उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान, कर्मचारी, व्यापारी, सभी वर्ग इस सरकार से दुखी हो चुके हैं। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर बुजुर्गों की पैंशन जहां 3 हजार की जाएगी, वहीं जिन कर्मचारियों की नौकरियों पर तलवार लटक रही है, उनकी मजबूती से पैरवी की जाएगी।

– संजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।