1966 का मरुस्थलीय प्रदेश बना विकसित राज्य: सोलंकी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

1966 का मरुस्थलीय प्रदेश बना विकसित राज्य: सोलंकी

NULL

चंडीगढ: हरियाणा राजभवन में आज राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह का शुभारम्भ हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधिवत् दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद उड़ीसा से आई डॉ. बलराम एंड पार्टी ने शंखनाद करके वातावरण को आध्यात्मिक तरंगों से परिपूर्ण कर दिया। राज्यपाल ने प्रदेश के लोगों को इस शुभ अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश ने अपने गठन के बाद प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। 1966 में जब हरियाणा बना तो यह मरूस्थलीय प्रदेश था जिसकी गिनती अब देश के विकसित राज्यों में होती है।

उन्होंने सब नागरिकों से अपील की कि वे इससे आगे हरियाणा को नवीन तकनीक व प्रौद्योगिकी से लैस दुनिया का सर्वाधिक विकसित क्षेत्र बनाने का संकल्प लें। इस अवसर पर बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिनकी शुरूआत डॉ. हरविन्द्र राणा एंड पार्टी ने हरियाणवी नृत्य लूर से की गई। इसी पार्टी के खोडिय़ा नृत्य पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। सलीम हरियाणवी एंड पार्टी ने हरियाणवी नृत्य धमाल का खूब धमाल मचाया। गुजरात से आई दिलीप दवे एंड पार्टी ने गुजराती नृत्य डांडिया गरबा, महाराष्ट्र से सपनिल धोत्रे एंड पार्टी ने लावणी नृत्य, पंजाबी नृत्य भंगड़ा और तेलंगाना के बाथूगामा नृत्य ने भारत की बहुरंगी संस्कृति की छटा बिखेरी। इसके अतिरिक्त, हरियाणा के मेधावी छात्रों ने भी भाग लिया। राज्यपाल ने समारोह में भाग लेने वाले कलाकारों को सात लाख रुपये देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।