7 से 14 तक होंगे जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

7 से 14 तक होंगे जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन

कांग्रेस भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने की तैयारी में है।

चंडीगढ़ : कांग्रेस भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने की तैयारी में है। प्रदेश भर में 7 से 14 नवम्बर तक जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किए जाएंगे। प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस की ओर से संयोजकों की नियुक्त की गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद कुमारी शैलजा ने भाजपा सरकार की नकारात्मक नीतियों को उजागर करने के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। 
कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा के कुशासन के विरूद्ध किए जाने वाले देशव्यापी रोष प्रदर्शनों के अंतगर्त हरियाणा कांग्रेस द्वारा 7 से 14 नवम्बर तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद जिले के लिए पूर्व विधायक श्री प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़, पानीपत के लिए विधायक धर्म सिंह छौक्कर और नूंह (मेवात) के लिए विधायक आफताब अहमद को संयोजक नियुक्त किया है। इन तीनों जिलों के मुख्यालयों पर 7 नवंबर को रोष प्रदर्शन किया जायेगा। 
8 नवंबर को महेन्द्रगढ़, सिरसा और करनाल में रोष प्रदर्शन किए जायेंगे। महेन्द्रगढ़ के लिए विधायक राव दान सिंह, सिरसा के लिए डॉ. केवी सिंह और करनाल के लिए सरदार त्रिलोचन सिंह को संयोजक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार से 10 नवम्बर को गुरुग्राम, कैथल और पंचकुला में रोष प्रदर्शन होगा। 
गुरुग्राम के लिए पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, कैथल के लिए पूर्व सांसद जयप्रकाश और पंचकूला के लिए पूर्व उप-मुख्यमंत्री चन्द्रमोहन को संयोजक की जिम्मेवारी सौंपी गई है। 11 नवम्बर को अंबाला, जींद, हिसार और फरीदाबाद प्रदर्शन होगा। इसके लिए पूर्व संसदीय सचिव राम किशन गुर्जर, विधायक सुभाष देशवाल, पूर्व सांसद पंडित रामजी लाल और पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया को जिम्मेवारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।