Deepender Hooda : Haryana विधानसभा चुनाव में जनता करेगी भाजपा का हिसाब-किताब चुकता
Girl in a jacket

Deepender Hooda : Haryana विधानसभा चुनाव में जनता करेगी भाजपा का हिसाब-किताब चुकता

Deepender Hooda

Deepender Hooda : हरियाणा के रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने जो जन विरोधी फैसले लिए थे उन्हें अब वापस लिया जा रहा है और अगर भाजपा ने प्रदेश की जनता को हिसाब नहीं दिया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में लोग सत्तारूढ़ दल का हिसाब-किताब चुकता कर देंगे।

Deepender Hooda ने दिया बड़ा बयान

हरियाणा के रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा(Deepender Hooda) ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने जो जन विरोधी फैसले लिए थे उन्हें अब वापस लिया जा रहा है और अगर भाजपा ने प्रदेश की जनता को हिसाब नहीं दिया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में लोग सत्तारूढ़ दल का हिसाब-किताब चुकता कर देंगे। वहीं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ‘हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम’ के तहत पैदल मार्च निकालने से पहले संवाददाताओं से कहा कि भाजपा के दस वर्ष के शासनकाल में प्रदेश की दुर्दशा हुई है और कांग्रेस सत्तारूढ़ दल से अपने 15 सवालों का जवाब मांग रही है, जिसके जवाब कोई नहीं दे रहा है।

Chandigarh: बाहरी राज्यों के युवाओं को नौकरी देने पर सरकार पर बरसे दीपेंद्र  हुड्डा, कहा- 'किसकी पर्ची पर हो रही भर्तियां' - Deependra Hooda upset over  giving jobs to ...

Deepender Hooda ने क्या कहा?

हुड्डा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि महंगाई चरम स्तर पर है, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं मिल रहा है, सिंचाई के लिए नहरी पानी नहीं है, पक्की नौकरियां नहीं दी जा रही है।कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर भाजपा सरकार ने हिसाब-किताब नहीं दिया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा का हिसाब किताब चुकता कर देगी।

Haryana Political Crisis Deepender Hooda shares old video | 'मैंने तीन  महीने पहले...', हरियाणा में BJP-JJP गठबंधन टूटन पर बोले दीपेंद्र सिंह हुड्डा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।