सप्ताहांत तक कर दी जाएगी प्रत्याशियों की घोषणा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सप्ताहांत तक कर दी जाएगी प्रत्याशियों की घोषणा

कलराज मिश्र ने कहा कि एक सप्ताह के दौरान प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। बकायदा इसके लिए

रोहतक : भाजपा लोकसभा प्रभारी कलराज मिश्र ने कहा कि एक सप्ताह के दौरान प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। बकायदा इसके लिए केन्द्रीय चुनाव समिति को नाम फाइनल करके भेजे जा चुके है और सूची भी लगभग तैयार है। कलराज मिश्र ने कहा कि हरियाणा का चुनाव छठे चरण में है और काफी समय है, इसलिए जल्दबाजी करना ठीक नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के मुकाबले में कोई भी दल प्रदेश में नहीं है और दस की दस सीटे भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी। कलराज मिश्र ने लोकसभा में पहली सीट रोहतक की भाजपा के खाते में होगी।

वीरवार को लोकसभा प्रभारी कलराज मिश्र पार्टी कार्यालय में पत्रकारो से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने दस साल तक कांग्रेस का शासनकाल देखा है, इस दौरान किस तरह से भाई भतीजावाद, लूट खसौट व भ्रष्टाचार हैवी था। एक परिवार का छतर राज चलता था और नौकरियों की बोली लगती थी।

भाजपा ने सता में आते ही परिवारवाद को खत्म कर पारदर्शिता की सरकार दी और योग्यता के आधार पर युवक को नौकरियां मिली है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इनेलो का तो अस्तित्व ही खत्म हो चुका है और कांग्रेस गुटबाजी में उलझी हुई है और उसे जनता से कोई लेना देना नहीं है। प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर कलराज मिश्र ने कहा कि लगभग सभी प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए गए है और केन्द्रीय चुनाव समिति जल्द ही इसकी घोषणा कर देगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और भाजपा सभी सीटो पर जीत दर्ज करवाएंगी। उतर प्रदेश में सपा व बसपा के गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इस गठबंधन का कोई फर्क नहीं पडेगा बल्कि गठबंधन के बावजूद भाजपा भारी बहुमत से उतर प्रदेश में जीत दर्ज कराएगी।

(कथूरिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।