सरकार बनने पर करेंगे कर्ज माफ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सरकार बनने पर करेंगे कर्ज माफ

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा भाजपा ने जनता के वोट तो बटोर लिए लेकिन अच्छे दिन की बजाय इतने

पिहोवा : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अच्छे दिन आने का झूठा वायदा कर के भाजपा ने जनता के वोट तो बटोर लिए लेकिन अच्छे दिन की बजाय इतने बुरे दिन ला दिए कि जनता को एक-एक दिन काटना दूभर हो रहा है। लोग कांग्रेस शासन को याद करके बेसब्री से चुनाव का इन्तजार कर रहे हैं। अगले चुनाव में जनता भाजपा पर ऐसी राजनैतिक चोट मारेगी कि यह पार्टी भविष्य में कभी झूठे वायदे करके वोट मांगने का साहस नहीं कर पाएगी। हुड्डा कांग्रेस की जनक्रांति रथ यात्रा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र सिंह हुड्डा अपने छठे पडाव के तहत विधानसभा पिहोवा में पहुँचे। यहां पहुँचने पर रैली के आयोजक पूर्व वित्तमंत्री हरमोहिंद्र सिंह चटठा व प्रदेश सचिव मंदीप सिंह चटठा ने जोरदार स्वागत् किया। इस रैली में उमडी भीड ने जहा हुड्डा के जनमानस में प्रभाव को दर्शाने का काम किया वही पहली बार जनक्रांति रथ यात्रा रैली के मंच से पहली बार कांग्रेस के दिग्गज हुड्डा के साथ एकजुटता दिखाते नजर आए।

हुड्डा के रथ पर एक कोने पर हरमोहिंद्र सिंह चटठा थे तो दूसरी और पूर्व कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नवीन जिन्दल थे। साथ में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष फूल चन्द मुलाना, विधायक गीता भुक्कल, कुलदीप शर्मा, मंदीप चटठा, विधायक राव दान सिंह, निर्मल सिंह, विरेंदर सिंह, कैलाशो सैनी, मेवा सिंह सहित कई नेताओं ने रथ से रैली में आए लोगों का अभिवादन किया। इससे पहले भूपेन्द्र हुडडा ने श्री पृथ्वेश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव का अभिषेक कर जीत का वरदान लिया। भूपेन्द्र हुडडा ने रथ मे खडे होकर ही रैली स्थल मे प्रवेश किया और हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया। भूपेन्द्र हुडडा ने रैली मे उपस्थित लोगो का सबसे पहले धन्यवाद किया और कहा कि जनक्रांति रथ यात्रा सबसे बडी रैली महेन्द्रगढ का रिकार्ड पिहोवा की रैली तोड चुकी है। यहां के लोगो के स्नेह और साथ ने एक नया रिकार्ड हरमोहिन्द्र सिंह चटठा के सर्मथन मे कायम कर डाला है।

मुख्यमंत्री के घर में मोदी से बड़ी रैली करके दिखाएगी कांग्रेस : हुड्डा

अपने अभिववादन मे उन्होने कहा कि जनता का आज का पसीना हरियाणा की राजनिती मे रंग लेकर आएगा यह पसीना जो आज जनता ने रैली मे पहुंचने पर रैली मे बहाया है वही उनके काम आएगा। कांग्रेस के सत्ता मे आते ही सबसे पहले आम आदमी की सुध ली जाएगी क्योंकि भाजपा के शासनकाल मे आम आदमी को कहीं पीछे धकेल दिया गया है। किसान बर्बादी के कगार पर पहुंचकर मर रहा है। जी.एस.टी. के नाम पर कृषि यंत्रो व खाद बीजों पर जो टैक्स लगाया गया है वह किसी भी सूरत मे व्यवहारिक नही है। व्यपारियों पर अनाप शनाप टैक्सों का भार डालकर उसे दबा दिया गया है। डीजल व पैट्रोल के दाम एक नया रिकार्ड इस सरकार का बना चुके है। सरकारों का काम कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का होता है लेकिन भाजपा की है पहली सरकार है जोकि पक्के कर्मचारियों को कच्चा कर रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता के सहयोग और उमडे जनसैलाब ने पिहोवा की इस पवित्र भूमि से समय ला दिया है कि अब भाजपा की सरकार को उखाड फैंकने से कोई नही रोक सकता।

प्रदेश सचिव मनदीप चटठा ने कहा कि इस रैली को लेकर जहां वे काफी लंबे समय से उत्साहित थे वही इतने बढे स्तर ही रैली की तैयारियों को लेकर असमंजस की स्थिती मे भी थे लेकिन उनके हल्के के लोगो के स्नेह और आर्शिवाद ने जो कर दिखाया है उसके वे शुक्रगुजार है उन्होने कहा कि भूपेन्द्र हुडडा के मुख्यमंत्री बनने पर वे हल्के की जनता का यह कर्ज जरूर उतारेंगे। मनदीप ने कहा कि अभी जनता को और ज्यादा मजबूती के साथ उनका साथ देना होगा। उसके बाद पिहोवा हल्के मे विकास कार्यो की एक नई शुरूवात की जाएगी। उन्होने भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने आश्वासन दिलाते हुए कहा कि पिहोवा की जनता हमेशा उनके साथ उनका सहयोग करने के लिए साथ रहेगी।

रैली मे कांग्रेस दिगगज कृष्ण मूर्ति हुडडा, धर्मपाल मलिक, जगबीर मलिक, धर्म सिंह छौक्कर शकुंतला खटक, अर्जुन सिंह, प्रदीप संगवान, प्रहलाद सिंह गिल्लाखेडा, दिल्लू राम , सुरेन्द्र दहिया, उदयभान, वरूण मुलाना, सुभाष चौधरी, के.वी. सिंह, धर्मवीर सैनी, धर्म सिंह छौक्कर, विनोद भयाना, जाकिर हुसैन, राजकुमार त्यागी, कुलदीप वत्स, रण सिंह मान, चांदवीर हुडडा, जयवीर सिंह बालमिकी, राकेश बधवार, कर्ण चटठा, जितेन्द्र बब्लू, सुखबीर ग्रेवाल, सुभाष रामगढ रोड मंच पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर जगदीश राठी, कर्ण चीमा, हरप्रीत चीमा,दिलबाग , जसमेर बटेडी, लालचंद मांगना, कृष्ण बटेडी, महिन्द्र चीमा, महिन्द्र वडैच, मदन राणा, अवतार वालिया, रोकी राणा, अरविंद राणा, गोपाल कौशिक, गुरमेहर विर्क, बलविन्द्र चीमा, रघुबीर, लवप्रीत, नरेन्द्र पुरी, लवली मेहता, सहित हजारों की संख्या मे लोग मौजूद रहे।

सतपाल रामगढ़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।