पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सुहाग को यूनाइटेड स्टेट सरकार ने डिग्री ऑफ कमांडर की उपाधि से नवाजा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सुहाग को यूनाइटेड स्टेट सरकार ने डिग्री ऑफ कमांडर की उपाधि से नवाजा

दलबीर सुहाग को यूनाइटेड स्टेट सरकार ने डिग्री ऑफ कमांडर की उपाधि से नवाजा। दलबीर सुहाग को यह

झज्जर : देश के पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग को यूनाइटेड स्टेट सरकार ने डिग्री ऑफ कमांडर की उपाधि से नवाजा है। मूलरूप से झज्जर जिले के बिसाहन निवासी दलबीर सुहाग को यह उपाधि भारतीय सेना में बेहतरीन कार्य करने के कारण प्राप्त हुई है। यह उपाधि पूर्व आर्मी चीफ सुहाग को 17 अगस्त को पेंटागन वाशिंगटन डीसी में दी गई। इस मौके पर पूर्व आर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग के परिवार के सदस्य और यूनाइटेड स्टेट में भारतीय सैनिक भी मौजूद रहे। इस उपाधि के लिए जनरल सुहाग का नाम यूएस सरकार ने मार्च 2016 में चयन किया था। वे उस वक्त सुहाग भारतीय सेना के चीफ थे।

यह सम्मान उन्हें अप्रैल 2016 में ही मिलना था। लेकिन किन्ही कारणों के चलते उस वक्त यह उपाधि उन्हें नहीं मिल पाई। जिसके बाद अब दलबीर सिंह सुहाग को इस अवार्ड से नवाजा गया है। जनरल सुहाग 31 दिसंबर 2016 को सेवानिवृत हो गए थे। भारतीय सेना के प्रमुख के रूप में असाधारण मेधावी सेवा के लिए जनरल दलबीर सिंह सुहाग (सेवानिवृत्त) को मेरिट (कमांडर की डिग्री) से सम्मानित किया है। उन्हें यह पुरस्कार 17 अगस्त को वाशिंगटन डीसी के पेंटागन में परिवार के सदस्यों और भारतीय सैन्य अटैच की उपस्थिति मे प्रदान किया गया।

अमेरिका ने जनरल दलबीर सिंह की अप्रैल 2016 में संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक यात्रा के दौरान उन्हें पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया था। नेपाल में आए भूकंप व आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान मानवीय सहायता और आपदा राहत के लिए श्री सुहाग के नेतृत्व की सराहना की गई। जनरल दलबीर सिंह की वैश्विक शांति व्यवस्था में भारतीय सेना के योगदान को बनाए रखने के लिए सराहना की गई। भारत-यूएस सेना में सेना द्विपक्षीय जुड़ाव में विस्तार, अंत: क्रियाशीलता और निकट कार्यात्मक सहयोग सुहाग के नेतृत्व में आगे बढ़ा। जिससे वे इस सम्मान के हकदार बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।