सुधा भारद्वाज के ट्रांजिट रिमांड पर कोर्ट ने रोक लगाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सुधा भारद्वाज के ट्रांजिट रिमांड पर कोर्ट ने रोक लगाई

मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं नेशनल लॉ कॉलेज की प्रोफेसर सुधा भारद्वाज को फरीदाबाद की चार्मवुड विलेज सोसायटी से महाराष्ट्र

फरीदाबाद : मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं नेशनल लॉ कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. सुधा भारद्वाज को मंगलवार सुबह करीब छह बजे फरीदाबाद की चार्मवुड विलेज सोसायटी से महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने डॉ. सुधा के दो लेपटाप, दो मोबाइल फोन, एक पेन ड्राइव अपने कब्जे में ले लिए हैं। इसके अलावा डॉ. सुधा के टवीटर, फेसबुक एकाउंट और ईमेल का पासवर्ड भी लिया है। उनका मेडिकल करा इलाका मजिस्ट्रेट अशोक कुमार की कोर्ट में पेश किया गया। मुंबई पुिलस ने कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मांगी। लेकिन बाद में पंजाब-हरियाणा कोर्ट ने उसके ट्रांजिट रिमांड पर रोक लगा दी।

वह तीन दिन के लिए हाउस अरेस्ट प्रकिया में रहेंगी। इससे पहले कोर्ट ने महिला सुधा भारद्वाज को ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया था। देर शाम मुंबई पुिलस उसे लेकर एयरपोर्ट के लिए रवाना होने को तैयार थी। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को सूरजकुंड थानाक्षेत्र स्थित ईरोज अपार्टमेंट से सिविल राइट्स की वकील सुधा भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया था। इस कार्रवाई में सूरजकुंड पुिलस की टीम भी शामिल रही। गिरफ्तार की गई महिला सुधा पर भीमा कोरेगांव घटना में शामिल होने का आरोप है। इस बात की पुष्टि सूरजकुंड थाना प्रभारी विशाल कुमार ने की हैं। बता दें कि पुणे पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली .एनसीआर सहित में कई राज्यों में भीमा कोरेगांव दंगे के मामले में कई स्थानों में छापा मारी की। जिसमें कई लोगों हिरासत में लिया गया। जिसमें एक सुधा भारद्वाज नामक महिला भी है।

गौतम नवलखा को दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं : HC

पुिलस के मुताबिक वह ह्यूमन राइट में वकील हैं। सूरजकुंड थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह करीब 6:00 बजे ईरोज अपार्टमेंट में मुंबई पुिलस टीम के साथ छापेमारी कर महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके घर से फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया। सुधा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एक गेस्ट फैकल्टी के रूप में पढ़ाती हैं। उनका मेडिकल करा इलाका मजिस्ट्रेट अशोक कुमार की कोर्ट में पेश किया गया।

मुंबई पुिलस ने कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मांगी। कोर्ट ने महिला सुधा भारद्वाज को ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। देर शाम मुंबई पुिलस उसे लेकर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई। महाराष्ट्र में इसी साल एक जनवरी को भीमा कोरेगांव की 200वीं बरसी के मौक़े पर भीमा नदी के किनारे पर स्थित स्मारक के पास पत्थरबाजी हुई और आगजनी की घटनाएं हुई थी।

– राकेश देव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।