हरियाणा सरकार शहीदी दिवस पर शहीद उधम सिंह की स्मृति में रतिया में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल थे। सीएम ने कहा कि शहीद उधम सिंह देश के वीर सपूत थे, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लिया। खट्टर ने कहा कि देश स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के सर्वोच्च बलिदान और मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण और बलिदान को हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने उधम सिंह शहादत दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में भाग लेते हुए कहा, ”स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह अपने शब्दों पर कायम रहे। उन्होंने माइकल ओ’डायर की हत्या करके अपना बदला पूरा किया।
उन्होंने बदला लेने का संकल्प लिया
उधम सिंह ने जलियांवाला बाग की घटना का बदला लेने के लिए 13 मार्च 1940 को लंदन के कैक्सटन हॉल में कभी पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर रहे माइकल ओ’डायर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद उधम सिंह का जन्म पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम में हुआ था। उनके बचपन का नाम शेर सिंह था।
मुख्यमंत्री ने कहा, ”जलियांवाला बाग हत्याकांड उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ था और उन्होंने बदला लेने का संकल्प लिया। वह इंग्लैंड गये।
उनके समर्पण और बलिदान को हमेशा याद रखेगा
दो दशक बाद उन्होंने अपना वादा पूरा किया और लंदन में एक बैठक में माइकल ओ’डायर को गोली मार दी। जब जलियांवाला बाग की घटना हुई थी, तब ओ’डायर पंजाब का लेफ्टिनेंट गवर्नर था। अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और दोषी मानते हुए फांसी पर लटका दिया। देश उधम सिंह के सर्वोच्च बलिदान, मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण और बलिदान को हमेशा याद रखेगा।”