मारुति का कारखाना हरियाणा से बाहर जाने का कांग्रेस का दावा निराधार है : मुख्यमंत्री खट्टर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मारुति का कारखाना हरियाणा से बाहर जाने का कांग्रेस का दावा निराधार है : मुख्यमंत्री खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि कार निर्माता मारुति उद्योग का कारखाना हरियाणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि कार निर्माता मारुति उद्योग का कारखाना हरियाणा से बाहर जाने का विपक्षी कांग्रेस का दावा निराधार है और यह संयंत्र राज्य में ही रहेगा। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया था कि मारुति डिजाइर की उत्पादन इकाई को राज्य से गुजरात ले जाया जा रहा है। 
उन्होंने इसे हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की नाकामी का एक और प्रमाण बताया था। सुरजेवाला के बयान के जवाब में खट्टर ने कहा कि कांग्रेस के दावे का कोई आधार नहीं है। मुख्यमंत्री खट्टर ने जल बंटवारे के मुद्दे पर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजनीतिक रूप से प्रचार पाने के शौकीन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।