करनाल : 15 फरवरी की जींद रैली को लेकर जहाँ प्रदेश सरकार भारी पशोपेश में है। वहीं मनोहर सरकार के लिए ठीक ठाक रैली करना अब प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। हालांकि विपक्ष के नेता अभय चौटाला ने जहाँ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को हरियाणा के जींद में नही आने की नसीहत तक दे डाली है। वहीं इस कडी में अब प्रदेश कांग्रेस ने भी जींद में अमितशाह को काले झंडे दिखाए जाने का ऐलान कर दिया है।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज पूनिया ने आज पंजाब केसरी से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के निर्देशन में आगामी 15 फरवरी को जींद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह को काले झंडे दिखाएगी। उन्होने साफ कहा कि केंद्र की भाजपा और हरियाणा की मनोहर सरकार ने प्रदेश के किसानों और आम लोगों से छलावा किया है। उन्होने कहा कि करनाल से 15 फरवरी को सैंकडों कांग्रेसी कार्यकर्ता जींद रैली में रवाना होंगें। जहाँ रास्ते में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह को काले झंडे दिखाए जाएंगें।
उन्होने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने बीते 4 सालों में हरियाणा को विकास के मामले में पीछे किया है। चुनाव से पहले जब नरेंद्र मोदी करनाल में रैली करने आए थे तो उन्होने ऐलान किया था कि भाजपा की हरियाणा में सरकार बनते ही स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाएगा। उन्होने यह भी ऐलान किया था कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही हरियाणा के लाखों युवकों को सरकारी नौकरियाँ मिलेंगी।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।