कांग्रेस देगी इफ्तार पार्टी: अमन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस देगी इफ्तार पार्टी: अमन

NULL

फिरोजपुर झिरका: कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं की एक बैठक माहम्मद बिलाल महासचिव हरियाणा कांग्रेस के नेतृत्व में सिविल विश्राम गृह में हुई। प्रदीप जैन पीआरओ हरियाणा के निर्देशानुसार बैठक को सम्बोधित करते हुए मोहम्मद बिलाल ने कहा कि इलाके के लोगों में कांग्रेस व पार्टी के प्रति आस्था अधिक है। जिसके लिए आने वाले दिनों में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी  का जन्मदिवस के अवसर पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन 23 जून को अनाज मंडी में किया जाएगा। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर शिरक्त कर कार्यक्रम की शोभा बढाऐंगे।

मेवात कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अमन अहमद ओर महासचिव बिलाल अहमद ने कहा कि 19 जून को कांग्रेस उपाध्यक्ष का जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मेडिकल कॉलेज नल्हड में बीमार लोगों को फल वितरित करके मनाएंगे। 23 जून को कांग्रेस पार्टी अनाज मंडी नूह में इफ्तार पार्टी देगी। जिसमे मुख्य अतिथि हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर होंगे। कांग्रेस पार्टी के संघटनात्मक चुनावो के लेकर भी चर्चा हुई ब्लॉक ओर बूथ लेवल के चुनाव जुलाई माह से शुरू होकर अक्टूबर में खत्म होंगे। इस मौके पर मेवात कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे। इस मौके पर अमन अहमद, अरशद हुसेन ब्लाक समिति उपाध्यक्ष, सचिव खालिद, आबिद हुसेन, रसीद आईटी सचिव, अय्यूब सहरावत, हारून खानपुर, वहीद शाहपुर, जान मोहम्मद आदि लोग मौजूद थे ।

– पुष्पेंद्र शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।