कांग्रेस ने देश की जनता की आंखों में धूल झोंकने का किया काम : राजनाथ सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस ने देश की जनता की आंखों में धूल झोंकने का किया काम : राजनाथ सिंह

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को झज्जर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक दलित विरोधी पार्टी है।
कांग्रेस सरकार में 100 पैसे में से 15 पैसा ही लोगों तक पहुँचता, 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया – राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे और उन्होंने माना था कि मैं दिल्ली से 100 पैसा भेजता हूं, लेकिन 15 पैसा ही लोगों तक पहुंच पाता है और 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है और वह कुछ कर भी नहीं पाते। मगर, मोदी सरकार में 100 पैसे दिल्ली से भेजे जाते हैं तो वह 100 पैसे जनता की जेब तक पहुंच पाते हैं। कांग्रेस ने देश की जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है।
राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या आप ऐसे लोगों का समर्थन करेंगे, जो दूसरे के घरों में जाकर अपने घर की छवि को खराब करने का काम करेंगे? इसलिए मेरी आपसे यही अपील है कि भाजपा का समर्थन करें। भारत दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जिसके प्रधानमंत्री को 20 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। ये सम्मान सिर्फ प्रधानमंत्री का नहीं है बल्कि भारत का सम्मान है।
राहुल गांधी, भारत की साख को धूमिल करने की कोशिश करते हैं – राजनाथ सिंह
उन्होंने आगे कहा, कि राहुल गांधी, भारत की साख को धूमिल करने की कोशिश करते हैं और बोलते हैं कि सिखों को गुरुद्वारे में जाने में परेशानी होती है। वह कहते हैं कि भारत में सिखों को पगड़ी और कड़ा पहनने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। मैं आपसे पूछता हूं कि क्या ऐसा प्रतिबंध यहां कभी भी लगा है? हम सिख गुरुओं का सम्मान करते हैं और उन पर पूरे भारतवासियों को नाज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।